– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

बेटी को फंदे पर लटका देख मायकेवालों ने आपा खोया, ससुराल में लगा दी आग, जिन्दा जले सास-ससुर

IMG 20240507 WA0007

Share this:

Seeing the daughter hanging, the parents lost their temper, set fire to the in-laws house, mother-in-law and father-in-law burnt aliv, UP news, prayagraj news, update, National news : 27 वर्षीय विवाहिता अंशिका केसरवानी को फंदे पर लटकता देख तिलमिलाये मायकेवालों ने ससुराल में आग लगा दी। इस घटना में जहां विवाहिता के सास-ससुर जिन्दा जल गये, वहीं तीन लोग झुलस गये। घटना प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र की है। मृतकों में ससुर 65 वर्षीय राजेन्द्र केसरवानी और 62 वर्षीय सास शोभा देवी शामिल हैं। वहीं, झुलसे लोगों में मृतक राजेन्द्र केसरवानी के छोटे भाई की पत्नी लवली केसरवानी और राजेंद्र केसरवानी की बेटी शिवानी केसरवानी शामिल हैं, जिनका इलाज एसआरएन में चल रहा है। वहीं, अंशिका के पति अंशु केसरवानी मामूली रूप से जख्मी हैं। आइए जानते हैं घटना का विवरण…

फरवरी में हुई थी शादी

इसी वर्ष फरवरी महीन में झलवा की रहनेवाली अंशिका केसरवानी की शादी मुट्ठीगंज के अंशु से हुई थी।  लड़की पक्ष का आरोप है कि सगाई के बाद से ही दहेज की अतिरिक्त मांग और की जाने लगी, जिसे पूरा भी किया गया। इस बीच सोमवार रात लगभग 10:30 बजे के बाद लड़की पक्ष को ससुराल वालों ने फोन पर सूचना दी कि  उनकी लड़की ने अपने कमरे का दरवाजा दोपहर तीन बजे से ही अंदर से बंद कर रखा है। मौके पर लड़की पक्ष से जुड़े लोग पहुंचे और दरवाजा खोला, तो अंदर अंशिका केसरवानी का शव पंखे से लटकता मिला। इसके बाद कोहराम मच गया।

हत्या कर फंदे पर लटकाया शव

शव देख कर परिजन हत्या का आरोप लगा कर हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि अंशिका की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर टांग दिया गया है। मौके पर आसपास के रहनेवाले लोगों की भीड़ जमा हो गयी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बाहरी लोगों को भी मौके पर बुला लिया, जिससे बात और आगे बढ़ गयी। इसी बीच मायके वालों ने मकान के निचले हिस्से को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ससुराल पक्ष के लोग अंदर फंस गये। इस घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि तीन लोग झुलस गये हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates