– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Sports: एशियन महिला हाकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 : पहुंचने लगी हैं टीमें, जापान की टीम का पारम्परिक तरीके से हुआ स्वागत

f1bd0014 dcc1 46e6 a1ac d780ab775317

Share this:

Asian women hockey champions trophy, Jharkhand women Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand news : झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 में भाग लेने के लिए जापान की टीम रविवार को  रांची पहुंची। आयोजकों ने खिलाड़ियों का गमछा और बुके देकर पारम्परिक तरीके से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पारम्परिक नृत्य और ढोल-नगाड़े के साथ खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। झारखंडी गीतों पर जापानी खिलाड़ी भी खूब थिरके। इसके बाद खिलाड़ियों को सुरक्षा के साथ एयरपोर्ट से होटल चाणक्या बीएनआर पहुंचाया गया। जापान की टीम के स्वागत के लिए रांची एयरपोर्ट पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रशासन की ओर से सिटी एसपी राज कुमार मेहता, हटिया डीएसपी राजा मित्रा, डोरंडा थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनन्द समेत कई जवान उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री हेम्न्ंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा, ‘जापानी महिला हॉकी टीम झारखंड महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी रांची 2023 के लिए झारखंड में उतरी हैं और उनके आगमन पर खुशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।’

27 अक्टूबर से 05 नवम्बर तक मैच खेले जायेंगे

रांची के मोरहाबादी स्थित हॉकी मैदान में 27 अक्टूबर से 05 नवम्बर तक मैच खेले जायेंगे। प्रतियोगिता में कुल छह टीम हिस्सा ले रही हैं। ये टीम हैं कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, जापान, चीन और भारत। सभी टीम एक ही पूल में हैं।

टॉप चार टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। अब तक तीन बार इस ट्रॉफी को कोरिया की टीम ने जीता है। उन्होंने 2010, 2011 और 2016 में यह ट्रॉफी जीती है। मेजबान भारतीय टीम से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। उसे भी जीत का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है।

टूर्नामेंट को लेकर झारखंड के लोगों में काफी उत्साह

झारखंड वीमेंस एशियन चैम्पियंस-2023 को लेकर झारखंड के लोगों में भी काफी उत्साह है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं प्रतियोगिता की तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं। वीमेंस एशियन चैम्पियंस 2023 के ट्रॉफी का अनावरण भी जोर-शोर से हुआ। मेजबान भारत की टीम भी रविवार की रात  रांची पहुंच गयी। कोरिया की टीम 23 अक्टूबर, मलेशिया की टीम 24 अक्टूबर, चाइना और थाइलैंड की टीम 25 अक्टूबर को रांची पहुंचेगी। भारत और कोरिया की टीम होटल पार्क प्राइम, जापान, थाइलैंड की टीम चाणक्या बीएनआर और मलेशिया तथा चाइना की टीम रेडिसन ब्लू होटल में रुकेंगी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates