– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

ऐसी हैवानियत कि झुक जाएगा शर्म से समाज का सिर, लड़की ने शादी से इनकार किया तो…

IMG 20240509 WA0003

Share this:

Such cruelty that the society will bow its head in shame if the girl refuses to marry…, Banswada news, banswada incident, Rajasthan news, Rajasthan update, Rajasthan incident : राजस्थान के बांसवाड़ा में यह घटना रोंगटे खड़े करने वाली तो है ही, इसनेज्ञपूरे समाज के सर को शर्म से झुका दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक शख्स एक लड़की पर शादी का दबाव लगातार बना रहा था। लड़की ने जब शादी से बिल्कुल इनकार कर दिया तो वह शख्स दरिंदा बनकर पहले लड़की को गैंगरेप का शिकार बनाया। उसके बाद उसके हाथों की दो उंगलियों और एक अंगूठे को काट डाला। 

आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

DSP ने बताया कि आरोपी कालू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि वो घर से 300 मीटर दूर है। इस पर तत्काल टीम वहां पहुंची और कालू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पीड़िता से 5 साल पुरानी पहचान थी, वो उससे शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं थे। परिजन पीड़िता की सगाई दूसरी जगह कर रहे थे, इससे आरोपी नाराज था। पीड़िता भी युवक के खिलाफ चली गई थी। इसलिए आरोपी ने उसके साथ ज्यादती के साथ हत्या करने की साजिश रची। एक आरोपी अभी फरार है।

इस तरह समझिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सेकेंड ईयर में पढ़ने वाली छात्रा पर आरोपी शादी का दबाव बना रहा था। छात्रा ने शादी से जब मना कर दिया तो आरोपी अपने  दोस्तों के साथ लड़की पर हमला कर दिया।  दोनों आरोपियों ने छात्रा के घर से 200 मीटर की दूरी पर रात के अंधेरे में उससे गैंगरेप किया और उसके हाथ और मुंह पर तलवार से हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भाई और मां मौके की तरफ दौड़े। बेटी खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। एक हाथ की दो उंगलियां और अंगूठा कटे हुए थे। गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बारे में पूछा तो पीड़िता ने आरोपी युवकों के नाम बताए हैं। कालू नाम का शख्स लड़की पर शादी के लिए प्रेशर बना रहा था। लड़की ने इनकार किया तो गैंगरेप कर मर्डर का प्रयास किया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates