– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Summon : CM हेमंत सोरेन को गवाही देने के लिए कोर्ट ने जारी किया समन, तारा शाहदेव और रकीबुल हसन…

IMG 20230503 WA0008

Share this:

Jharkhand Update News, Ranchi, Court Summon To CM Hemant Soren In Ranji & Tara Shahdeo Case : अपने समय में राजधानी रांची में अत्यंत चर्चित नेशनल शूटर तारा शाहदेव के धर्म परिवर्तन, यौन उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामले में मुख्य आरोपित रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन ने बचाव पक्ष के रूप में दो गवाहों में से एक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बनाया है। इस पर कोर्ट ने हेमंत सोरेन को समन जारी कर गवाही देने को कहा है।

सीबीआई की ओर से पूरी हो चुकी है 26 लोगों की गवाही

इस मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सुनवाई चल रही है। सीबीआई की ओर से 26 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। इसके बाद बचाव पक्ष को अपना साक्ष्य प्रस्तुत करना है। रंजीत कोहली सहित तीन आरोपितों का इस संबंध में बयान भी दर्ज हो चुका है। इस मामले में रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन, उसकी मां कौशल रानी एवं झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार (निगरानी) मुश्ताक अहमद ट्रायल फेस कर रहे हैं।

सीबीआई ने साल 2015 में दर्ज की थी प्राथमिकी

उल्लेखनीय है कि रंजीत कोहली और तारा शाहदेव की शादी सात जुलाई, 2014 को हुई थी। शादी के बाद से ही मारपीट एवं उत्पीड़न की घटनाएं होने लगी थी। हाई कोर्ट के आदेश पर 2015 में सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की थी। सीबीआई ने 22 मई, 2017 को रंजीत सिंह कोहली सहित तीनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates