– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रही : राज्यपाल

cfdf5bf4 1ce7 4dc7 8980 10812422ecc3

Share this:

Breaking news, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसका लक्ष्य विकसित भारत 2047 हासिल करना है। वर्तमान में हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है एवं तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

राज्यपाल रविवार को रांची के गोस्सनर कॉलेज में रांची चैप्टर आफ कॉस्ट अकाउंटेंट की ओर से कॉस्ट अकाउंटेंट द फोर्स बिहाइंड इंडिया मर्जेंस एस थर्ड लार्जेस्ट इकोनामी विषय पर आयोजित वार्षिक सामारोह-2024 में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट आफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आईसीएमएआई) का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसके 90 हजार सदस्य हैं और पांच लाख विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों पर देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने की अहम जिम्मेदारी है।

राज्यपाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में सीए का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश खनिज सम्पदा से परिपूर्ण है, लेकिन हम नीचे से दूसरे पायदान पर है। झारखंड राज्य के आर्थिक विकास के लिए हमारे सीए गम्भीरतापूर्वक चर्चा करें। उन्होंने कहा कि जीएसटी के सफल कार्यान्वयन में भी सीए की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही, कहा कि सीए का क्षेत्र व्यापक है। कर संग्रह में उनकी भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि हमारे देश में करदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates