Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पानी लेने उतरा दूल्हा, प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

पानी लेने उतरा दूल्हा, प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

Share this:

शादी के बाद दुल्हन की विदाई करा ले जा रहा था दूल्हा, लड़की के पिता ने प्रेमी सहित पांच लोगों पर किया केस

Jhamui news : नई-नवेली दुल्हन को प्यास लगने पर दूल्हा सेहरा गाड़ी में रख पानी लेने उतरा। इसी दौरान दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब दूल्हा पानी लेकर लौटा तो दुल्हन गाड़ी से गायब मिली। यह घटना झाझा के मछली पट्टी चौक की है। थोड़ी ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई और लोग दुल्हन की खोज में लग गए। लेकिन, तब तक वह प्रेमी के साथ काफी दूर निकल चुकी थी। घटना की बाबत दुल्हन के पिता ने रविवार को केस दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र से कुछ दिनों पूर्व बरात झाझा प्रखंड के एक गांव में आई थी। शादी धूमधाम से संपन्न होने के बाद बरात लौट गई। दूल्हा को लड़की वालों ने पांच दिन बाद विदा करने की बात कही। विदाई के समय माहौल भावुक था। जैसे ही गाड़ी झाझा बाजार पहुंची, दुल्हन की नजर अपने प्रेमी पर पड़ी। मछली पट्टी चौक के पास दुल्हन ने प्यास लगने की बात कह दूल्हे से पानी लाने को कहा। दूल्हा पानी लाने उतरा और इसी बीच दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। लड़की के पिता को सूचना दी गई। दूसरे दिन लड़की के परिवार को जानकारी मिली कि राजू कुमार ने लड़की का अपहरण कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामला प्रेम संबंध का है और लड़की बालिग है। लड़की के पिता ने राजू कुमार, टुनटुन दास, लखन दास, सुनीता देवी और कारी देवी के खिलाफ केस किया है। उनका कहना है कि इन सभी ने घटना में सहयोग किया है। आरोप है कि राजू कुमार लड़की को दिल्ली ले गया है। इससे पहले लड़की उससे घंटों फोन पर बातचीत किया करती थी। लड़की की सहेली की भी इसमें बड़ी भूमिका बताई जा रही है।

Share this:

Latest Updates