– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

,

छेड़छाड़ के मामले में फंसा दिल्ली कैपिटल्स का ये क्रिकेटर, जानिए आखिर क्या की गुस्राखी

IMG 20240412 WA0018

Share this:

This Delhi Capitals cricketer trapped in molestation case, know what’s the matter?, A bad news has come out for Delhi Capitals cricketer Prithvi Shaw. IPL 2024, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मुंबई की एक अदालत ने पुलिस को क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ पिछले साल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल की छेड़छाड़ की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एस सी तायडे ने इस मामले में 19 जून तक जांच रिपोर्ट जमा करने के कहा है। अदालत ने हालांकि, अदालत ने पृथ्वी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने की पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की सपना गिल की दलील खारिज कर दी। पृथ्वी ने आखिर गुस्ताखी क्या की, आइए जानें…, हालांकि, पृथ्वी ने आरोपों का खंडन किया है। 

पृथ्वी पर हमले के आरोप में गिरफ्तार हुई थी सपना 

सपना गिल ने आरोप लगाया था कि पृथ्वी ने अंधेरी में एक पब में उनके साथ छेड़खानी की थी। सपना गिल को फरवरी 2023 को अन्य लोगों के साथ पृथ्वी पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, पृथ्वी और सपना गिल के बीच सेल्फी लेने को लेकर बहस हुई थी। गिल फिलहाल जमानत पर हैं। जमानत मिलने के बाद सपना गिल पृथ्वी, उनके दोस्त आशीष यादव और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने अंधेरी हवाई अड्डा थाने पहुंची। पुलिस के मामला दर्ज नहीं करने पर उन्होंने मजिस्ट्रेट अदालत की शरण ली।

बात 15 फरवरी 2023 देर रात की, जब क्लब के बाहर आपस में भिड़ गए थे वे

पृथ्वी, उनके दोस्त और सपना गिल के साथी मुंबई में 15 फरवरी 2023 की देर रात एक क्लब के बाहर आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर आरोप लगाए कि उनसे इस क्रिकेटर और उनके दोस्तों ने छेड़छाड़ की और उन पर हमला किया। सपना ने कहा था कि मैंने कोई सेल्फी के लिए नहीं कहा। हमलोग मस्ती कर रहे थे तो मेरा दोस्त वीडियो बनाने की कोशिश करने लगा, तभी मैंने देखा कि वो लोग मेरे दोस्त को पीटने लगे। मेरा दोस्त सबूत दिखाने के लिए वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। मैंने मेरे दोस्त को बचाया, मगर इसके बाद वो लोग मुझे बेसबॉल से पीटने लगे। एक या 2 लोगों ने मुझे पीटा और मेरे प्राइवेट पार्ट को छुआ। यहां तक कि उन्होंने मुझे थप्पड़ भी मारे।

इधर, पृथ्वी के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। उसने सपना गिल और उनके साथियों पर उनकी कार का पीछा करने और झूठा केस बनाने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

Share this:




Related Updates


Latest Updates