– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी पहुंची झारखंड आपदा की तीन सदस्यीय टीम, राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की टीम ने उत्तराखंड आपदा प्रबंधन से मामले की ली जानकारी 

IMG 20231114 WA0011

Share this:

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन ने 40 श्रमिकों की सूची कंट्रोल रूम को साझा की,  झारखंड के कुल 15 श्रमिक सूची में शामिल

Ranchi news, Jharkhand news, Jharkhand latest Hindi news, latest news, Ranchi Hindi latest news : श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने त्वरित कार्यवाही हेतु राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को निर्देशित किया।

उतराखंड के उत्तरकाशी में हुई दुर्घटना में फंसे मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए झारखंड आपदा की एक तीन सदस्यीय टीम पहुंच गयी है। जैप आईटी के सीईओ भुवनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में गयी टीम ने उत्तराखंड के अधिकारियों से सम्पर्क कर जानकारी ली। वहीं, आज श्रमिकों के परिजनों से सम्पर्क किया गया तथा परिवार से श्रमिकों का सत्यापन किया गया। अब तक 09  श्रमिकों (02 गिरिडीह, 03 खूंटी, 03 रांची, 01 पश्चिमी सिंहभूम) के परिवारों से बातचीत कर पुष्टि हुई है।  

05 व्हाट्सएप फोन नम्बर एवं 01 टोल फ्री नम्बर जारी

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष का 05 व्हाट्सएप फोन नम्बर एवं 01 टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है।श्रम विभाग, झारखण्ड के प्रतिनिधियों की एक टीम निर्माणाधीन सुरंग में फंसे झारखण्ड श्रमिकों की स्थिति का जायजा लेने हेतु उत्तरकाशी पहुंच चुकी है। भुवनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। अधिकारियों एवं परिजनों ने श्रमिकों से पाइप के जरिये बात भी की है और श्रमिकों ने अपने सुरक्षित होने की बात बतायी है। प्रतिनिधियों ने गिरिडीह जिला के बिरनी प्रखंड गिरिडीह के विश्वजीत कुमार वर्मा व सुबोध कुमार वर्मा से बातचीत की व सभी झारखण्ड के 15 श्रमिक सुरक्षित पाये गये हैं। सभी श्रमिकों को एयरलिफ्ट कर झारखण्ड वापस लाया जायेगा।

रेस्क्यू का कार्य अभी भी चल रहा

आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी, उत्तराखंड ने बताया कि सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और रेस्क्यू का कार्य अभी भी चल रहा है। सुरंग में फंसे श्रमिकों को पाइप के माध्यम से खाना और ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है और श्रमिकों को कल तक पाइप के माध्यम से निकाल लिया जायेगा। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष सभी श्रमिकों के परिवार से सम्पर्क करने का प्रयास कर रहा है।राज्य सरकार की ओर से बताया गया है कि उत्तरकाशी में फंसे मजदूरों की जानकारी के लिए  जेएलसी राजेश प्रसाद और प्रदीप रॉबर्ट लकड़ा से क्रमशः 9431344109 एवं 9431160414 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates