Rashifal 16 अप्रैल 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 16 अप्रैल 2025 को बुधवार है। आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल का विवरण।
16 अप्रैल 2025 दिन बुधवार का पंचांग
बैशाख कृष्ण पक्ष तृतीया, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082,शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र। तृतीया तिथि 01:17 PM तक उपरांत चतुर्थी। नक्षत्र अनुराधा 05:55 AM तक उपरांत ज्येष्ठा। व्यातीपात योग 12:18 AM तक, उसके बाद वरीयान योग। करण विष्टि 01:17 PM तक, बाद बव 02:23 AM तक, बाद बालव। 16 अप्रैल बुधवार को राहु 12:26 PM से 02:01 PM तक है। चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
16 अप्रैल 2025 का राशिफल
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। कई लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। लोग आपसे सहानुभूति रखेंगे। आज आप बहुत संवेदनशील हो सकते हैं। हर बात को तथ्यों के आधार पर रखें। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में बहुत हद तक सुधार होने की संभावना है। पुराने दोस्तों से मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो- Taurus Daily Horoscope) : नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। अज्ञात के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। संचारी बनें और खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें। अपने काम को अपने परिवार के समय में बाधा न बनने दें। कुछ समय निकालकर अपने परिवार को छुट्टियों पर ले जाएं। पार्टनर मददगार होंगे, लेकिन आपके प्रयासों को गलत समझा जा सकता है।
मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : राशि के जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उन्हें किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। देवी माँ की कृपा से आपको अपने किसी काम के लिए सम्मानित किया जायेगा। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने की संभावना बन रही है। आपको किसी एम।एन।सी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आर्थिक रूप से उन्नति भी होगी।
कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज नया वातावरण और नए मित्र आपके लिए एक नया अनुभव होगा। भागदौड़ और परिश्रम के बाद वंचित लाभ होगा। अनहोनी की सम्भावना रहेगी। आराम के साधन व वक्त पर्याप्त हासिल होंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें। जोखिम व जमानत के काम टालें। बड़ों की सलाह लें। चोट व रोग से बचें। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें। इस बारे में बिना देर किए बातचीत करें, क्योंकि एक बार इस समस्या के हल हो जाने पर घर में जीवन बहुत आसान हो जाएगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo Daily Horoscope) : बड़े काम निपटाने में आपका पूरा ध्यान रहेगा। पैसे और हौंसले भी आज बढ़ सकते हैं। आपके बहुत से काम समय पर पूरे हो सकते हैं। कुछ नए और रोचक अनुभव आपको मिल सकते हैं। आज आप व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। विवाद निपट सकते हैं। नई नौकरी या बिजनेस की रूपरेखा आज बन सकती है। जिससे आगे जाकर सब कुछ बदल सकता है।
कन्या : ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो Virgo Daily Horoscope) : आज आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है । आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपके आराम में शामिल होंगे। आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन जीएंगे, परिवार में उत्सव हो सकता है। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा। आप अपने घर के निर्माण के लिए अथवा कुछ नवीकरण करने के लिए अत्यधिक धन कर सकते हैं। आपकी माँ कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकती है।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप घर से कहीं बाहर जा रहे हैं, तो अपने साथ कुछ खाने-पीने के लिये जरूर रख लें। साथ ही अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। माँ चद्रघंटा आपके बिगड़े हुए कार्यों को बनाने में मदद करेगी। इस राशि के विवाहित लोगों को दाम्पत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुल सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।
वृश्चिक : ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है। खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान रखें वरना सेहत खराब हो सकती है। नए वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रक्रियाओं में व्यस्त रहेगी। दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए उचित कदम उठाएं।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius Daily Horoscope) : आज आप अपनी भावनाएं अच्छी तरह जता सकते हैं। इंटरव्यू या रिश्ते की बात आज होती है, तो आपके लिए अच्छा है। परिवार या दोस्तों के साथ कोई मामला बाकी है, तो उस पर भी बात करें। गंभीरता से की गई चर्चा से कुछ खास मामले सुलझने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलने के भी योग हैं।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : व्यावसायिक उन्नति का फायदा उठाने और तलाशने के लिए अनुकूल समय है। राजनेताओं के सत्ता में आने की संभावना है और विदेशी यात्राओं के भी संकेत हैं। नई परियोजनाओं गतिशील हो सकती हैं। अपनी मेहनत के आर्थिक परिणाम जानने की जल्दबाजी में न रहें। अपने धैर्य पर पकड़ एवं व्यवस्थित और वास्तविक दृष्टिकोण रखना सबसे अच्छा है। रिश्ते परीक्षण के दौर से गुजर सकते हैं। परिपक्व व्यवहार आपको शुभ परिणाम देगा। दृष्टि और त्वचा से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।
कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज के दिन आप हर तरह से चिंतामुक्त रहेंगे। आपके सारे काम आसानी से हल हो जायेंगे। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आप अपने बच्चों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। आपको किसी चीज़ पर डिस्काउंट मिल सकता है। इस राशि के कॉमर्स की फील्ड से जुड़े छात्रों को कोई जॉब मिल सकती है। आज करेगी। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। जिनका खुद का शोरुम है, उनके लिये आज का दिन लाभदायक रहेगा। पूरे घर में धूप दिखाएं, आपको धन की प्राप्ति होगी।
मीन : ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। अगर आप अपनी चीज़ों का ख्याल नहीं रखेंगे तो उनके चोरी या गुम होने का डर रहेगा। आप खुद को व्यवस्थित रखेंगे और साहस के साथ चीजों का सामना करेंगे। आप नए संपर्क स्थापित कर सकते हैं। दोस्त सहयोग करेंगे और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। लंबी अवधि के लिए निवेश करना फायदेमंद साबित नहीं होगा।
पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।