Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने की आर्थिक मदद की घोषणा

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने की आर्थिक मदद की घोषणा

Chennai news : राज्य के विरुधुनगर जिले में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट होने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी। इस हादसे में सात लोग झुलस गये हैं। इस घटना के पीड़ितों के प्रति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने संवेदना व्यक्त की हैं और मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की मदद का एलान किया है।
राज्य के विरुधुनगर जिले में शिवकाशी के पास एम पुदुपट्टी में एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट होने से इलाके में हड़कम्प मच गया। शनिवार की सुबह जब श्रमिक इकाई के कार्य शेड के अंदर पटाखे बना रहे थे, तभी विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद आग लग गयी। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये। मरनेवालों में तीनों महिलाएं हैं। विस्फोट के समय फैक्टरी में एक सौ कर्मी काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पटाखा फैक्टरी में विस्फोट की घटना के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट पर कहा, “मुख्यमंत्री ने सलेम जिले के कड़ैयामपट्टी तालुक के कंचनायक्कनपट्टी गांव में एक पटाखा फैक्टरी विस्फोट में जान गंवानेवाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और वित्तीय सहायता की घोषणा की है।”

Share this:

Latest Updates