जेएससीए अंतर जिला बालिका अंडर 15 (टीम – 20) क्रिकेट टूर्नामेंट
Dhanbad news: धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को जेएससीए अंतर जिला बालिका अंडर 15 (टीम-20) क्रिकेट टूर्नामेंट में सिमडेगा बनाम लोहरदगा का मैच खेला गया। टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में वर्षा से प्रभावित खेले गए मैच में सिमडेगा की टीम ने लोहरदगा की टीम को 25 रनों से पराजित कर पहली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिमडेगा की टीम ने 10 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 83 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से डोली ने नाबाद 42 व ज्योति कुमारी ने नाबाद 19 रन बनाई। जवाबी पारी खलते हुए लोहरदगा की टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 58 रन ही बना पाई। टीम की ओर से सर्वाधिक नाबाद 29 रन मित वर्मा ने बनाई। गेंदबाजी में सिमडेगा की ओर से डोली ने चार रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि श्रेया मैती व रीत कुमारी को एक एक सफलता मिली। मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए सिमडेगा की डोली को प्लेयर ऑफ द मैच का कैश मनी अवार्ड मैच लाईजेन ऑफिसर अरुण राय ने सौंपा। मौके पर मैच टीआरडीओ जय कुमार सिन्हा, अंपायर राजेश्वर सिंह, वकील अहमद स्कोरर दीपक कुमार, महेश गोरांई आदि उपस्थित थे।



