– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Tragic :देखते ही देखते अचानक भरभरा कर धंस गई कुएं की मिट्टी, 5 लोगों ने…

d7fdade2 5c90 4dc3 9c50 e03fbebd00e3

Share this:

Jharkhand Update News, Ranchi, silly, Well Soil Damaged Down, 5 People Lost Life : झारखंड की राजधानी रांची से करीब 70 किमी दूर सिल्ली प्रखंड के मुरी ओपी क्षेत्र के पिस्का गांव में कुएं में बैल गिर गया था। उसे बचाने के लिए सात लोग कुएं में उतरे थे। कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से कुएं की मिट्टी ढीली हो गई थी। बैल के गिरने इस पर दबाव पड़ा और देखते ही देखते अचानक कुए की मिट्टी धंस गई। अब तक पांच लोगों के मरने की सूचना मिल रही है। दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

इस तरह मिट्टी में दब गए 7 लोग

बताया जाता है कि बैल के कुएं में गिरने के बाद चार लोग कुएं में उतरे थे जबकि तीन लोग कुएं के बाहर रस्सी से उन्हें उतरने में मदद कर रहे थे। बारिश की वजह से नर्म हो चुकी मिट्टी अचानक धंस गई और सात लोग उसमें दब गए। घटना के संबंध में सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप ने बताया कि सात लोग मिट्टी में दबे थे, जिनमें से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मृतकों में से केवल 1 का शव अबतक बाहर निकाले जाने की सूचना है। मृतकों का शव कुएं में 40 फीट नीचे दबा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिल्ली विधायक सुदेश महतो घटनास्थल पर पहुंचे। दशव निकालने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, सिल्ली के मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव में कुंए में 5 लोगों की मरने की दुःखद खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates