– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Vastu Shastra : यदि आप वास्तु का रखेंगे विशेष ध्यान तो वैवाहिक जीवन से आसानी से दूर होगा कलह 

IMG 20231122 WA0000

Share this:

dharm, religious, Dharma-Karma, Vastu benefits, Spirituality, Astrology, dharm adhyatm, Vastu Shastra : सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्त्व है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में हर दिशा में रखी हुईं चीजों से पॉजीटिव और निगेटिव तय होती है। वास्तु शास्त्र यह बताता है कि जिन वस्तुओं का हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होता है, उन्हें किस प्रकार से रखा जाये। वर्तमान समय में वैवाहिक जीवन में वाद-विवाद के कई मामले सामने आते हैं। इस विवाद की वजह से कई बार शादी टूटने की नौबत भी आ जाती है, लेकिन जीवन में प्रेम और जीवनसाथी के साथ रिश्तों को अच्छा करना बहुत जरूरी है। वैवाहिक जीवन में वाद-विवाद को वास्तु शास्त्र के जरिये भी ठीक किया जा सकता है। अपने कमरे में छोटी-छोटी चीजों पर विशेष ध्यान देकर वैवाहिक जीवन से वास्तु दोष मिटा कर उसे ठीक किया जा सकता है।

बेड को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए

वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए अपने बेडरूम में जरूरी है कि सबसे पहले अपने रूम में बेड को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। यह सबसे परफेक्ट दिशा मानी जाती है। वहीं, बेड का मुख दरवाजे की तरफ न हो इसका भी ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इसका ध्यान रखना जरूरी है।

कमरे में सूर्य का प्रकाश आना बेहद जरूरी

जिस रूम में आप सोते हैं उस रूम में प्राकृतिक रूप से लाइड आना बहुत जरूरी है। इससे घर से निगेटिव एनर्जी दूर होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं, शाम के समय बेडरूम में हल्की और गर्म लाइट का उपयोग करें। इससे माहौल आरामदायक होता है। घर के उत्तर पूर्व दिशा में ब्लू लाइट जलाना बेहतर होता है।

बेडरूम में आईना भूल कर भी ना रखें

कई लोग अपने बेडरूम में आईना रखना पसंद करते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में आईना नहीं रखना चाहिए। यदि पहले से आईना लगा हो, तो सोते वक्त उसे ढक कर रखना चाहिए। कहते हैं कि आईना जितना बड़ा होगा, सम्बन्धों में तनाव होने की सम्भावना उतनी ही बढ़ जाती है।

ज्यादातार बेडरूम में लोग तरह-तरह के कलर का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि बेडरूम का कलर जीवन में रिश्तों पर प्रभाव डालता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नीला और हरे रंग का प्रयोग करना बेहतर है। क्योंकि, नीला रंग सच्चाई और समर्पण का प्रतीक है और हरा रंग आनन्दमय और सामंजस्य पूर्ण वातावरण का प्रतीक है।

बेडरूम के इस कोने में सफेद फूल लगा सकते हैं

दरअसल, घर में कई तरह के पौधे लगाना लोग पसंद करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की माने तो बेडरूम के लिए उत्तरी कोने में इंडोर पौधे और दक्षिण-पश्चिम कोने में सफेद फूल लगा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में ऐसा करने से खुशियां बढ़ती हैं। वहीं, कमरे में बतख और हंस जैसी वस्तुएं रखने से बचें। इसके अलावा कमरे में डॉलफिन की तस्वीरें लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपस में सम्बन्ध मधुर होने की सम्भावना होती है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates