– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

मतदाता सूची में अपने नाम एवं मतदान केन्द्र के स्थल की जांच करें मतदाता : के. रवि कुमार

f36090ab 7ae2 41e1 8aa0 72786e2adae5 scaled

Share this:

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कम मतदान प्रतिशत वाले झरिया के विभिन्न  मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

Dhanbad news : लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र के झरिया में अवस्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं एवं विस्थापित मतदाताओं का जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन कार्य में लगे बी.एल.ओ. एवं पर्यवेक्षकों से मतदान केन्द्रों पर की गयीं तैयारियों की  जानकारी ली।

उन्होंने बी.एल.ओ. एवं पर्यवेक्षकों से वहां के मतदाताओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने के क्रम में कहा कि जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज है और वे दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर गये हैं, वैसे मतदाताओं को मतदान सम्बन्धी आवश्यक जानकारी देने के लिए माइकिंग करायी जाये। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की, कि मतदाता अपने नाम का मिलान मतदाता सूची से करें, कि उनका नाम किस मतदान केन्द्र पर है, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

मतदान केन्द्र जागरूकता समूह का गठन एवं वोलेंटियर की सेवा और उनके कार्यों तथा मतदाता सूची को अंतिम रूप दिये जाने के बाद अनुपस्थित, विस्थापित एवं मृत(एएसडी) का नाम मतदाता सूची से मिलान करते हुए मतदाताओं को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट होने के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए उन्हें मत देने के लिए प्रेरित किये जाने का उन्होंने निर्देश दिया। 

उन्होंने मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की सुविधा और बी.एल.ओ एवं उपस्थित पर्यवेक्षकों से मतदान केन्द्रों पर होने वाली असुविधाओं को जाना और इन सब को ससमय दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। मतदान केन्द्रों पर मतदान के दिन शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने, शौचालय की साफ-सफाई के पश्चात क्रियाशील बनाने का भी निर्देश दिया। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दिव्यांग एवं वष्ठ मतदाताओं की सुविधा से भी अवगत हुए और मतदान के दिन इनके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने का निदेश दिया। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान धनबाद की जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त माधवी मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।  

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इन मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र के झरिया स्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां स्थित न्यूनतम आवश्यक आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने झरिया के आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय, गोलकडीह के मतदान केन्द्र. संख्या-227, 228, 242 एवं 243 का निरीक्षण किया। वहीं, मध्य विद्यालय,नार्थ कुजामा झरिया अंचल-1 के मतदान केन्द्र संख्या 216, 217, 220, 221, 222 एवं 224 का निरीक्षण किया। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates