– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

झारखंड के हितैषी शामिल हो रहे आजसू में : सुदेश 

IMG 20231001 WA0010

Share this:

Jharkhand news, Jharkhand update, Ranchi news, Ranchi update, Ranchi latest news :  राजधानी स्थित आजसू के प्रदेश कार्यालय में  जेवीएम के पूर्व महासचिव खालिद खलील ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर खालीद खलील के साथ जेवीएम नेता डॉ. इंतजार अली, जिया उल हक, मिनहाज, एकरामा आमिश, शहबाज अमन, मो होजैफा  समेत सैंकड़ों लोग शामिल हुए। आजसू मिलन समारोह में खालिद खलील ने कहा कि झारखंड के हित के लिए जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए आजसू की सदस्यता ग्रहण की। आजसू का विजन सबको साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा आजसू पार्टी अल्पसंख्यकों के हितों के संरक्षण के प्रति सदैव सक्रिय रही है। अधिकतर दलों ने मुस्लिम समाज को ठगने का काम किया है। मुस्लिम नौजवान मुख्य धारा में आना चाहते हैं, लेकिन वर्तमान झारखंड सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है। झारखंड में अगर मुसलमानों को उनका वाजिब हक कोई दिला सकता है, तो वह है आजसू पार्टी।  

जेवीएम के पूर्व महासचिव खालिद खलील ने समर्थकों संग थामा आजसू का दामन

उन्होंने कहा कि पार्टी को सशक्त बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठायेंगे। आजसू में आने के बाद आजसू पार्टी को इतना मजबूत कर दूंगा कि झारखंड में इसका दूसरा कोई विकल्प नहीं होगा। झारखंड में मुसलमान के बदतर हालात में लाने के लिए झामुमो और कांग्रेस मुख्य रूप से जिम्मेदार है। झारखंड के अल्पसंख्यकों को को बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। झारखंड के नौजवान आजसू पार्टी को गला लगाने के लिए तैयार हैं। 

खालिद खलील का पार्टी में स्वागत

इस मौके पर आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि छात्र राजनीति से उभर कर प्रदेश की राजनीति में भाग लेनेवाले अच्छे वक्ता खालिद खलील को पार्टी में स्वागत और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार से झारखंड की जनता में निराशा है। उन्होंने कहा कि आजसू हमेशा राज्य की बेहतरी के लिए कोशिश करती है। इस तरह के अच्छे लोगों को जोड़ने का अभियान आजसू में चलता रहेगा। इस मौके पर शाहबाज अमन, मोहम्मद दानिश, अजीत कुमार, गिरधारी सिंह, शाहनवाज आलम, डॉक्टर रुस्तम, प्रोफेसर जिया उल हक, डॉक्टर इंतजार अली, शाहिद, अकाश कुमार, दीपू राणा, टीपू सुलतान, रौशन कुमार, समेत काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates