– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

नई नवेली दुल्हन ने उठाया घूंघट तो मचा बवाल… दूल्हे ने कहा- अब और नहीं जीना मुझे

7DA51F3D E8BB 4DFE 9134 442EBFD9AE53

Share this:

Sambhal Uttar Pradesh latest Hindi news : सामान्य तौर पर शादी के बाद न्यू कपल जिन्दगी के सपने बुनते हैं। आपसी सामंजस्य बिठाकर परिवार और समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लेते हैं। परंतु, यहां ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। हुआ तो कुछ ऐसा कि भारी महफिल में बवाल मच गया। दरअसल, विदाई के बाद दुल्हन को पूरे सम्मान के साथ उसकी ससुराल लाया गया। महिलाएं मंगल गीत गा रहीं थीं। अब बारी थी मुंह दिखाई की रस्म की। इस बीच जब दुल्हन का घूंघट उठाया गया तो वहां मौजूद लोगों के पैरों तलें की जमीन ही खिसक गई। आखिर ऐसा क्या हुआ, आगे पढ़िए…।

दूल्हे की दो टूक, न्याय नहीं मिला तो कर लूंगा खुदकुशी

दरअसल, यह मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले का है। इस जिले के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के कटौली गांव निवासी डालचंद की शादी कैला देवी थाना क्षेत्र की एक लड़की से तय हुई थी। बताया गया कि शादी की रस्म के दौरान लड़की का चेहरा ढंका था, जिससे जो भेद शादी के वक़्त खुलना चाहिए था, वह फुलहं की विदाई के बाद सामने आई। विवाद के जड़ में जाएं तो लड़का पक्ष का कहना है कि जिस लडक़ी से शादी तय हुई थी, यह वह लड़की नहीं है, बल्कि यह उस लड़की की बड़ी बहन है, जो मानसिक तौर पर कमजोर है। ऐसे में लड़के ने उसके साथ जीवन गुजारने से साफ मना कर दिया। उसने साफ-साफ कह दिया। अगर उसके साथ किसी तरह की जबर्दस्ती हुई तो वह खुदकुशी कर लेगा।

लड़की पक्ष का आरोप, यह सब दहेज के लिए नाटक

बहरहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना है। लड़का पक्ष बार-बार यह कह रहा है कि उसकी सगाई दुल्हन की छोटी बहन से हुई थी, परन्तु उन्हें धोखे में रखकर बड़ी बहन से शादी करा दी गई। इधर, लड़की पक्ष के लोग इसे दहेज के लिए नाटक करार दे रहे हैं। बहरहाल, इस मामले में पंचायत भी बैठ चुकी है, परंतु उसका फलाफल नहीं निकलने पर फिलहाल मामला थाना पहुंच गया है। ऊहापोह चहुंओर बरकरार है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates