– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

WOMEN CRICKETER : 39 साल की हो चुकीं क्रिकेटर मिताली राज ने अब तक क्यों नहीं की शादी? जानें उनका पहला प्यार

IMG 20220321 WA0021

Share this:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टेस्ट और वनडे कप्तान मिताली राज भारत के साथ पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट का सचिन तेंदुलकर भी कहा जाता है.।हाल ही में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की।

पिता की जिद पर बनीं क्रिकेटर

भारत की धुरंधर बल्लेबाज मिताली राज ने अपने खेल से अपना और देश का नाम ऊंचा किया है। पर खेल उनका पहला प्यार नहीं था। मिताली अपने पिता की जिद पर क्रिकेटर बनी हैं। उन्हें डांस करना अच्छा लगा था। बचपन से ही वो डांसर बनना चाहती थी। वह भरतनाट्यम की ट्रेनिंग भी ले चुकी हैं। मिताली के भाई और पापा भी पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं। मिताली राज को बचपन से डांस देखना और करना बहुत ही पसंद था। नृत्य ही उनका पहला प्यार था।

इस वजह से अब तक नहीं की शादी

1982 में तीन दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में जन्मीं मिताली राज ने अब तक शादी नहीं की है। इतनी उम्र होने के बाद भी उनके शादी नहीं करने का कारण भी बहुत खास है। मिड डे’ को दिए इंटरव्यू में मिताली ने यह राज खोला था। उन्होंने कहा कि बहुत समय पहले जब मैं बहुत छोटी थी, तब यह विचार मेरे दिमाग में आया था, लेकिन अब जब मैं विवाहित लोगों को देखती हूं तब यह विचार मेरे दिमाग में नहीं आता है। मैं सिंगल रहकर बहुत खुश हूं।

वनडे में सबसे ज्यादा रन मिताली के नाम

मिताली ने 1999 में आयरलैंड के खिलाफ मैच से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। तब से उनका बल्ला रन उगल रहा है। वह पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे में 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम वनडे क्रिकेट में 7 शतक भी दर्ज हैं। वहीं टी-20 क्रिकेट में 2364 रन बनाए हैं। वह बहुत ही क्लासिक बल्लेबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी देखकर बड़े से बड़े बल्लेबाज दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। वह जब क्रीज पर होती हैं, तो भारतीय टीम की जीत पक्की होती है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates