Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BOLLYWOOD UPDATE : जल्द ही मां बनने वाली हैं अभिनेत्री सोनम कपूर, साझा की तस्वीरें

BOLLYWOOD UPDATE : जल्द ही मां बनने वाली हैं अभिनेत्री सोनम कपूर, साझा की तस्वीरें

बॉलीवुड की स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस सोनम कपूर व आनंद आहूजा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोनम ने आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इनमें उनका बेबी बंप साफ- साफ दिखाई दे रहा है। फोटो को साझा करते हुए सोनम ने प्रेग्नेंसी की घोषणा भी की है। तस्वीरों में सोनम आनंद आहूजा की गोद में लेटी हुईं हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे चार हाथ आपको उठाने के लिए बेताब हैं। दो दिल हर कदम पर आपके साथ हैं। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।’

2014 में हुई दोस्ती और 2018 में शादी

सोनम के इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलिब्रिटी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बधाई दे रहे हैं। बताते चलें कि अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की मुलाकात साल 2014 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। फिर ये दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति से 8 मई, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। सोनम और आनंद बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं और अब जल्द ही यह कपल माता पिता बनने के लिए पूरी तरह से तैयार, खुश और उत्साहित हैं।

Share this:

Latest Updates