Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP : बरेली में BJP को वोट देने पर बीवी को पति ने घर से निकाला,तीन तलाक..

UP : बरेली में BJP को वोट देने पर बीवी को पति ने घर से निकाला,तीन तलाक..

Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) के बरेली जिले से हैरत में डालने वाली और दुखद खबर सामने आई है। एक महिला का आरोप है कि भाजपा को वोट देने पर उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा को वोट देने के कारण एजाजनगर गौंटिया निवासी उजमा अंसारी को घर से निकाल दिया गया। पति ने तलाक की धमकी दी है। उजमा की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

साल 2021 में हुआ था निकाह

उजमा ने पुलिस को बताया है कि जनवरी 2021 को एजाजनगर गौंटिया के तस्लीम अंसारी से उनका निकाह हुआ था। पति के साथ वह किराये के मकान में रह रही थी। 12 फरवरी उनके पति के मामू तैयब ने उनके घर आकर सपा को वोट को देने को कहा।
14 फरवरी को जब वह मतदान करके घर पहुंची तो तैयब और देवर आरिफ उनके घर पहुंचे। उनसे पूछा कि वोट किसे दिया। उन्होंने जवाब दिया कि तीन तलाक कानून बनाने और गरीबों को राशन देने कारण उन्होंने भाजपा को वोट दिया है। इस पर नाराज होकर दोनों ने पति को बुलाकर उन्हें तलाक की धमकी दिलाई। फिर 11 मार्च को उन्हें घर से निकाल दिया। धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो तलाक देने के साथ ही उनके भाई की हत्या कर दी जाएगी।

Share this:

Latest Updates