– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

कार्तिक माह में भगवान विष्णु की पूजा का है विशेष महत्त्व, जीवन में सुख-सौभाग्य की होती है वृद्धि 

7782a24c 351a 4bed 9000 1b1fe78d727a 1

Share this:

Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, God Vishnu, month of Kartik, Kartik mas ka mahatva, Dharm- adhyatm, dharm adhyatm, religious : कार्तिक माह प्रारम्भ हो चुका है। यह 27 नवम्बर 2023 तक रहेगा। इसके साथ ही कार्तिक महीने के नियम आदि भी प्रारम्भ हो गये हैं। अन्य महीनों की तुलना में कार्तिक का अपना एक अलग महत्त्व है। जिस प्रकार सावन में भगवान शिव की पूजा का बड़ा ही महत्त्व होता है, ठीक उसी प्रकार कार्तिक महीने में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्त्व है। कार्तिक महीने में विष्णु भगवान की पूजा से जीवन में सुख-सौभाग्य की वृद्धि होती है। साथ ही, दीर्घायु की प्राप्ति होती है। अचानक आनेवाले संकट समाप्त हो जाते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। चातुर्मास के चार महीनों में से कार्तिक आखिरी महीना है। इसके अलावा श्रावण, भाद्रपद और आश्विन बीत चुके हैं। कार्तिक महीने के दौरान कौन-से कार्य किये जाने का विधान है और किस कार्य को करने से क्या शुभ फल प्राप्त होते हैं, आइए जानते हैं…

कार्तिक महीना में क्या करना होता है शुभ

कार्तिक का महीना स्नान और दान-पुण्य के लिए विशेष महत्त्व रखता है। इस महीने में पूजा-पाठ और स्नान-दान करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। पुराणों में बताया गया है कि कार्तिक महीने में घर से बाहर किसी पवित्र नदी में स्नान, गायत्री जप एवं दिन में केवल एक बार भोजन करके व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होते हैं और उसकी तरक्की होती है। कार्तिक महीने के दौरान प्रयाग में स्नान और दर्शन विशेष लाभकारी हैं। लेकिन, यदि आप वहां स्नान करने में असमर्थ हैं, तो आप घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल डाल कर उन नदियों का भाव अपने मन में रख कर, जैसे कि आप वहीं पर स्नान कर रहे हों, स्नान कीजिए। पूरे कार्तिक महीने के दौरान सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अवश्य अर्पित करना चाहिए। साथ ही, कार्तिक महीने में देवों, पितरों और मनुष्यों को घी और मधु से युक्त भोजन देने, हरि-पूजन करने और दीप जलाने से व्यक्ति के करियर को चार चांद लगते हैं और वह लगातार तरक्की करता है।

कार्तिक महीना में तुलसी पूजा का महत्त्व

कार्तिक महीने में तुलसी पत्र से श्री विष्णु की पूजा करने से भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं। कार्तिक महीने के दौरान शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस माह में रोजाना सुबह उठ कर स्नान कर के तुलसी पर जल जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आपके घर की सभी समस्याएं दूर हो जायेंगी। इसके अलावा कार्तिक में सुबह उठ कर तुलसी दल का सेवन भी बड़ा ही लाभकारी होता है। लेकिन, ध्यान रहे कि तुलसी की पत्ती को चबाया नहीं जाता, उसे पानी के साथ निगलना चाहिए। कार्तिक महीने के दौरान दाल का सेवन वर्जित माना गया है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates