– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : मिथुन राशि वालों को आज किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिल सकता है, धनु वालों की किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है मुलाकात, 13 मई 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

rashifal 2

Share this:

Rashifal 13 May 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 13 मई को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

13 मई 2023 शनिवार का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अष्टमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), बैशाख। अष्टमी तिथि 06:51 AM तक उपरांत नवमी तिथि 04:43 AM तक उपरांत दशमी।  नक्षत्र धनिष्ठा 11:35 AM तक उपरांत शतभिषा।| ब्रह्म योग 09:22 AM तक, उसके बाद इन्द्र योग। करण कौलव 06:51 AM तक, बाद तैतिल 05:46 PM तक, बाद गर 04:43 AM तक, बाद वणिज। 13 मई शनिवार को राहु 09:07 AM से 10:45 AM तक है। चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा।

13 मई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर पर किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। आपको काफी अच्छा लगेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपको एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आज आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे। आपको कोई बड़ा फायदा होने के संकेत हैं। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार आयेगा। आप पहले की अपेक्षा उन्हें ज्यादा समय देने की कोशिश करेंगे। मंदिर में साबुत उड़द की दाल दान करें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : व्यावसायिक एवं आर्थिक परिवेश में आज कुछ के लिए नए अवसर विस्तार और लाभ के मार्ग प्रशस्त रहेंगे। विदेशी कनेक्शन स्थापित करने के इच्छुक लोगों को सफलता के लिए अथक प्रयास करना पड़ सकता है। छात्रों को अपने शैक्षिक और व्यावसायिक कौशल को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। निवेश और बचत की योजनाएं भी बनाई जाएंगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। संतान प्राप्ति एव संतान का विवाह संबंध पक्का होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : 

आज आपकी कम्पनी को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिल सकता है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोग किसी कॉन्सर्ट में हिस्सा ले सकते हैं। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है। आज आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ बैठकर करियर के किसी मामले पर बातचीत करेंगे। आपका कोई जरुरी काम आज पूरा हो जायेगा। माता-पिता का साथ हमेशा बना रहेगा। अपने घर की दक्षिण दिशा में एक तेल का दीपक जलाएं, आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आप कठिनाइयों को दूर करने और प्रगति की ओर बढ़ने में सक्षम होंगे। आपकी मेहनत का अप्रत्याशित रूप से खूबसूरती से भुगतान किया जाएगा। व्यावसायिक रूप से, आपके पास अपनी आर्थिक पक्ष में वृद्धि लाने के लिए बहुत अच्छे अवसर होंगे। वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं और नई साझेदारी भी होने की संभावना है। बढ़े हुए व्यय के कारण साझेदारी में कुछ समस्याएं पनप सकती है। आज आप थोड़े लापरवाह मूड में हो सकते हैं। आपको संपत्ति के मामलों और पारिवारिक संबंधों पर नजर रखनी चाहिए।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) :  आज कोई खास खबर मिलने के योग हैं। लॉ स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो कि उनके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। आज ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत सफल भी होगी। छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा उपहार मिलने की संभावना है। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  आप खुश और हंसमुख रहेंगे। आपके पास कई अवसर होंगे और वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। वित्तीय स्थिति में भी काफी सुधार होगा। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। आप अच्छे स्वास्थ्य में होंगे। सामान्य रूप से लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यह अवधि निवेश प्रयासों के लिए परिपक्व है, जो आपके करियर को बेहतरी की ओर ले जा सकती है।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। इससे आपको फायदा होगा। आज आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आज गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। धैर्य और सही सोच आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगी। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, आपकी सभी समस्या दूर होगी।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आप अपने अधीनस्थ अथवा सहभागी को महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मुद्दों को समझने में मदद कर सकते हैं। व्यापारी ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और इसलिए आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। प्रेम संबंधों में रिश्तों की बात आने पर अपनी सच्ची भावनाओं को छिपाएं नही। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी खबरें मिलेंगी और आप अपने परिवार में एक उत्साहजनक नई भूमिका निभा सकते हैं।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन फेवरेबल है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। आज आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। पीपल के पेड़ को प्रणाम करें, आपको जीवन में बहुत लाभ मिलेंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। कामों में सफलता मिलेगी। प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ आनंददायी समय बीतेगा। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र बहुत ही मददगार साबित होंगे। आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में काम कर रहे किसी सहयोगी से आपकी अच्छी जान पहचान हो सकती है। बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लायेगी। अपने ईष्टदेव को फूल अर्पित करें, सभी काम सफल होंगे।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठायएंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के संदर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates