– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य,  18 जनवरी 2024 का राशिफल और पंचांग जानें 

IMG 20240117 WA0009

Share this:

Rashifal 18 जनवरी 2024 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 18 जनवरी 2024 को गुरुवार है। आज का मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

18 जनवरी 2024 यानी गुरुवार का पंचांग 

पौष शुक्ल पक्ष अष्टमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), पौष। अष्टमी तिथि 08:45 PM तक उपरांत नवमी। नक्षत्र अश्विनी 02:58 AM तक उपरांत भरणी। सिद्ध योग 02:47 PM तक, उसके बाद साध्य योग। करण विष्टि 09:22 AM तक, बाद बव 08:45 PM तक, बाद बालव। 18 जनवरी गुरुवार को राहु 01:57 PM से 03:18 PM तक है। चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा।

18 जनवरी 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : मेष राशि वालों को आज ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करना  होगा। आज किसी विवाद में पड़ने से बचें। आज आप विचारों में खोये रहेंगे, कोई खास मौका हाथ लग सकता है। आय के स्रोतों में स्थिरता रहेगी। आज बुजुर्गों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा और आपको रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन  बहुत अच्छा रहेगा। आप मानसिक रूप से खुश रहेंगे। थोड़ी बहुत चुनौतियां भी आएंगी तो भी आप खुशी से उनका सामना करेंगे। प्यार के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा और अपने प्रिय के साथ रोमांस के मौके आएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। भाग्य के भरोसे ना बैठे रहें। सेहत के लिहाज से आज आप अच्छे होंगे क्योंकि सेहत मजबूत होगी।

♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : मिथुन राशि वाले आज धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। नए लोगों से आपका संपर्क होगा। किसी काम के लिए योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। आर्थिक रूप से आप सक्षम रहेंगे। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आप खुशी महसूस करेंगे। आज आपकी बिजनेस यात्रा सार्थक रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे और सेहत भी अच्छी रहेगी।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन आपकी राशि के लोगों के लिए  बढ़िया रहेगा। सुविधाओं में दिन बीतेगा और कुछ गुप्त कार्यों पर भी धन खर्च करेंगे। विरोधियों से समस्या तो नहीं होगी फिर भी आपको चिंता अवश्य रहेगी। गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और प्रिय किसी बात को लेकर आपसे गुस्सा जता सकता है। किसी दूसरी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : सिंह राशि वालों की आज घर के कामों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। बच्चों के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। किस्मत के सहयोग से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आज कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  आपके लिए आज का दिन बहुत हद तक अनुकूल रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। रोमांस बढ़ेगा प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत के बाद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। घरेलू जीवन पर ध्यान देंगे और कुछ बड़े खर्चे भी कर सकते हैं।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :तुला राशि वालों को आज ऑफिस में कोई महत्त्वपूर्ण  काम मिलेगा, जिससे आपका रुतबा बढेगा। इंसेंटिव भी मिल सकता है। छात्रों की मैथ्स विषय को लेकर चिंता बनी रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी, जिससे खुशियाँ बढ़ेंगी। इसके अलावा आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) :आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे बहुत अच्छे नतीजे हासिल होंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम सामान्य रहेगी। आर्थिक बोझ बढ़ेगा।परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे। गृहस्थ जीवन में सावधानी रखें। जीवन साथी गुस्सा कर सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों का अपने प्रिय से बात करके और मिलकर बहुत खुशी होगी। प्रेम जीवन मजबूत होगा।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :धनु राशि वाले आज किसी नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोचेंगे। लेकिन, ऐसा करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना जरूरी है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। मित्रों से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। गलतबयानी  से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इस राशि की महिलाओं को आज बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आज आपको सम्मानित किया जा सकता है। आप नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोचेंगे।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बढ़िया व्यक्ति से मिल कर दिल खुश हो जाएगा या उनसे फोन पर संपर्क होगा। आपके व्यापार में लाभ होगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप खुश रहेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दूसरों के हित के बात सोच सकते हैं।।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : कुंभ राशि वालों को व्यापार के मामले में आज नए-नए विचार आयेंगे। बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी। परिवार में सबकुछ अच्छा रहेगा। आज कुछ खास लोगों से मिलना फायदेमंद होगा। आप समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा रह सकता है। काम के सिलसिले में ज्यादा दिमाग लगाना पड़ेगा और मेहनत करनी पड़ेगी। वरना दिक्कतें आ सकती हैं। भाग्य के भरोसे ना बैठे रहें। मेहनत करें इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल भी सकारात्मक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates