– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन 23 अक्टूबर 2023 का राशिफल व पंचांग भी पढ़ें 

rashifal 15

Share this:

Rashifal 23 अक्टूबर  2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 23 अक्टूबर को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

23 अक्टूबर 2023 यानी सोमवार का पंचांग

आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), आश्विन। नवमी तिथि 05:45 PM तक उपरांत दशमी। नक्षत्र श्रवण 05:14 PM तक उपरांत धनिष्ठा। शूल योग 06:52 PM तक, उसके बाद गण्ड योग। करण बालव 06:54 AM तक, बाद कौलव 05:45 PM तक, बाद तैतिल 04:31 AM तक, बाद गर। 23 अक्टूबर,  सोमवार को राहु 07:55 AM से 09:21 AM तक है। 04:23 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

23 अक्टूबर 2023 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आप अपनी ज़िम्मेदारियों के प्रति आलसी होने से भविष्य में आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक आनंदमय होगा। सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। अविवाहित है तो आप शादी करने पर विचार कर सकते हैं। व्यापार में अनुभव के आधार पर अनुकूल स्थिति रहेगी। किसी से उधार लिए गए पैसों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।आप शारीरिक थकावट का अनुभव करेंगे।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में हंसी-मजाक का माहौल बना रहेगा, जिससे सबके चहरे पर पूरे दिन हंसी बनी रहेगी।ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई बड़ी डील हाथ लगेगी। आज माता की सेहत में सुधार होगा। कई दिनों से चली आ रही किसी स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिलेगा। अपने काम के प्रति एकाग्र रहें, किसी काम को करते वक्त जल्दबाजी ना करें।

♊ मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी और तेज बुद्धि के कारण आप अपने हर काम में तेजी से आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सामान्य रहेंगे। आपको काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान अच्छा है।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। बीते वक्त में किए गए कुछ फैसलों से आपको अब लाभ प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मानसिक परमानन्द की अनुभूति होगी। आपके पारिवारिक जीवन में तनाव और अप्रियता बढ़ सकती है। पारिवारिक रिश्तों में आई गांठो को सुलझाने पर ध्यान दें। जीवन के कुछ महत्वपूर्ण विषयों में शीघ्र निर्णय लेने से बचें।  मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। आज कोई सीनियर फ़ोन करके आपके कार्यों की प्रशंसा करेगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।आज बहुत दिन बाद बाहर की दुनिया का कुछ आनंद लेंगे।आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा। व्यापार संबंधी कामों को लेकर आप यदि किसी यात्रा पर जाएंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी। काम में पूरा ध्यान देंगे जिससे काम से संबंधित अच्छे नतीजे आपको हासिल होंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। इसकी बदौलत आपके बहुत काम बन जाएंगे। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिनमान अच्छा है।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान या प्रेम संबंधो को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। दोस्तों और परिजनों के बीच से कोई शख्स आगे आकर आपकी मदद करेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कुछ धार्मिक गतिविधियाँ आपका समय बिता सकती हैं। आप इस संबंध में कुछ पैसे भी खर्च कर सकते हैं। विकास की योजनाएं बन सकती हैं।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी । जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बढ़िया रहने वाला है,  साथ ही आगे चलकर मेहनत का लाभ भी मिलेगा। इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। बच्चें अपके काम में मदद करेंगे। विद्यार्थियों के लिए सफलता थोड़े ही फासले पर इंतज़ार कर रही है। आप अपने मन में निराशाजनक विचारों को ना आने दें नहीं तो समस्या हो सकती है।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक चिंताएं रहेंगी। तनावग्रस्त होने से शारीरिक सेहत पर भी असर पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी प्यारी बातों से आपका दिल लगाकर रखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का दिन उत्साहपूर्वक व्यतीत होगा। किसी नई बात या योजना के लिए दिन बहुत सही है। अनावश्यक नोक-झोंक से दूर रहें। कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन बेचैन रहेगा और किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। अगर कुछ नया करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके प्रति घर के बड़ों का प्यार बना रहेगा। आज आप कोई ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज कोई भी मौका अपने हाथ से ना जाने दें। व्यापार की गति थोड़ी धीमी भले ही दिखे लेकिन वो चलता रहेगा। समय के साथ सब अच्छा हो जायेगा।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे मिलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और आप अपने प्रिय को अपने दिल का हाल सुनाएंगे। अपने रुके हुए कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करें। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपको परेशान कर सकता है।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates