– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 29 जुलाई 2023 का राशिफल- पंचांग पढ़ें

Aaj ka rashifal 7

Share this:

Rashifal 29 July 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 29 जुलाई को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

29 जुलाई 2023 शनिवार का पंचांग 

श्रावण शुक्ल पक्ष एकादशी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), श्रावण। एकादशी तिथि 01:05 PM तक उपरांत द्वादशी। नक्षत्र ज्येष्ठा 11:34 PM तक उपरांत मूल। ब्रह्म योग 09:34 AM तक, उसके बाद इन्द्र योग। करण विष्टि 01:05 PM तक, बाद बव 11:55 PM तक, बाद बालव। 29 जुलाई 29 शनिवार को राहु 09:16 AM से 10:54 AM तक है। 11:34 PM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

29 जुलाई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपका आर्थिक पक्ष अच्छा होगा। भगवान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। वैचारिक मतभेद दूर होने के साथ ही आज किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। विचारों का तालमेल बनाये रखना बहुत जरूरी होगा। रिश्तों की अच्छाई तभी उभरकर आएगी। स्नेहीजनों से भेंट-उपहार मिल सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए कोई बड़ा लाभ देने वाला रहेगा। यदि आज आपको स्वास्थ्य में कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा है, तो आपको उसे दूर करने के लिए तुरंत डॉक्टरी परामर्श लेना चाहिए, नहीं तो वह रोग बड़ा हो सकता है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता मिलेगी। यदि आज आप अपने बिजनेस में किसी तरह का कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आपको उत्तम लाभ दे सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने किसी सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी।

मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : 

आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप हर स्थिति में अपना भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। कठिन परिस्थिति बने, तो खुद को शांत रखने की कोशिश करें। जो लोग सोने या चांदी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है। आपको बिना जांच-पड़ताल के कहीं भी निवेश करने से बचना होगा। आपकी समाज में जान-पहचान भी बढ़ेगी। 

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। भाग्योदय की संभावना के बीच कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करेंगे, तो निश्चित सफल होंगे। आमदनी बढ़ने के आसार हैं। आप धैर्य रखें। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने या डिनर के लिए जा सकते हैं। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन के लिए समय अच्छा है। 

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए कुछ व्यवस्था लेकर आएगा। आज यदि आप किसी डील को फाइनल करने जा रहे थे, तो वह पूरी ना होने के कारण आपको निराशा हाथ लग सकती है, जिसके कारण आपको तनाव होगा। आज आप अपने किसी आवश्यक कार्य को पुरा करने की कोशिश करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव मिल सकता है। संतान के लिए आज आप कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं। 

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता अवश्य ही आपके कदम चूमेगी। अगर आप छोटे स्तर पर कोई व्यापार शुरु करना चाहतें हैं तो उसके लिये दिन उत्तम है। आपको बड़े भाई या पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपका हमेशा से सच्चाई के रास्ते पर चलना ही आपकी सबसे बड़ी खूबी बनेगी। जॉब के लिये नयी संभावनाओं की तलाश पूरी होगी।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज आपको कामकाज में धनलाभ होगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। नौकरी में भी उच्चाधिकारियों का सहयोग म‍िलेगा। आज अगर कहीं भूमि-जायदाद संबंधी विवाद है तो उसका भी समाधान हो जाएगा। आज आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बहुत आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग बन रहे हैं। 

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज कुछ वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उसके बाद भी उन्हें अपने कार्यों में सफलता मिलेगी, उनके जनसमर्थन में इजाफा होगा। बिजनेस में लाभ पाने के लिए आज आपको अपने भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें करने में बहुत सोच विचार करना पड़ेगा। भाईयों के साथ यदि आपके संबंधों में कुछ तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। 

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। हर कोई आपके कामों से प्रभावित होगा। कुवारें युवकों के लिये शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुडे हैं उनकों अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। हर कोई आपके साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : मकर राशि वाले आज जल्दबाजी में कोई काम न करें। वैवाहिक योग बनेंगे। आज सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। क‍िसी र‍िश्‍ते में आज बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। नफरत की जगह प्यार को अपनी जिंदगी में शामिल करें। क्योंकि प्यार एक ऐसा एहसास है जो आपको कभी हारने नहीं देगा। बुजुर्गों तथा मित्रों से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा। 

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए कुछ उथल-पुथल भरा रहेगा। आज आपकी व्यवस्था व योजना को किसी शत्रु के कारण देरी से लागू करेंगे जिसका आपको लाभ कम मिलेगा। आज आपको अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद की आवश्यकता होगी। यदि आज आप अपने मन की रणनीति को दूसरों को बताएंगे, तो आपको हानि होगी। स्वास्थ्य में यदि कोई कष्ट पनप रहा था, तो आज उसमें सुधार होगा। विद्यार्थियों को आज किसी की मदद की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। 

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पिता के स्वास्थ्य में आ रही दिक्कतों में आज सुधार नजर आयेगा। रुपये पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतनें की जरूरत है। किसी पर तुरंत भरोसा करके उधार पैसे देने से बचें नहीं तो पैसा फंस सकता है। 

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates