– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 20 जुलाई 2023 का राशिफल और पंचांग जानें 

Aaj ka rashifal 4

Share this:

Rashifal 20 July 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 20 जुलाई को गुरुवार है। आज का मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

20 जुलाई 2023 यानी गुरुवार का पंचांग 

श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), श्रावण। तृतीया। नक्षत्र आश्लेषा 10:55 AM तक उपरांत मघा। सिद्धि योग 11:22 AM तक, उसके बाद व्यातीपात योग।करण तैतिल 05:44 PM तक, बाद गर। 20 जुलाई गुरुवार को राहु 02:12 PM से 03:51 PM तक है।10:55 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

20 जुलाई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होगी। रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। मन को थोड़ा एकाग्र करने की कोशिश करें। ध्यान रहे आज जीवन साथी के साथ बेवजह के तनाव हो सकते हैं। विश्वास बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा गुजरेगा। बेवजह के विवाद से बचें नहीं तो समय और पैसे की बर्बादी हो सकती है। निवेश सलाह लेकर करेंगे तो लाभ होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर मन प्रसन्न रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आपके जीवन में किसी नये प्रेम-संबंध की शुरुआत हो सकती है। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो आज आप उसे कर सकते हैं।

मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आप नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है। इसके कारण परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं और अपनी संभावनाओं को अवरुद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रत्यक्ष टकराव के बजाय आप  कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप अपने शांति और धैर्य बनाए रखें। 

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज नए रिश्ते की शुरुआत होगी और आप एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। धैर्य रखें। अनुकूल वातावरण बनेगा। आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की पूरी पूरी संभावना है। आज आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। 

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर काम करने की जरूरत है। अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। समयसीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जल्द ही सब कुछ ठीक हो जायेगा। 

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  वित्तीय रूप से यह अच्छा दिन नहीं है। बेतरतीब निवेश समस्याएं पैदा कर सकता है। किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। कुल मिलाकर आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और स्नेह मिलेगा। प्रेम सम्बन्ध यथावत रहेंगे आप कुछ जीवनशैली में कुछ बदलाव लाएंगे और जिससे आप और अधिक अधिक सकारात्मक महसूस करेंगे।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : तकनीक व साहित्य के क्षेत्रों में नई पहचान बनेगी। अर्थ स्रोत उन्नत रहेंगे। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। काम के लिए मौक़े परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। केवल चरम सीमाओं के मामले में मत सोचो, स्थिति उतनी खराब नहीं है। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। 

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कामों की प्रशंसा कर सकते हैं। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड मिल सकता है। 

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  नया कार्य करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। आप में से कुछ लोगों के लिए आर्थिक मसौदे फलदायी रहेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो इसे लेकर सौहार्दपूर्ण समझौता करना आपके लिए श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा हो जाएगा। नौकरीपेशा वाले जातकों का आज किसी बुजुर्ग महिला के साथ भी झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें और आप नए दोस्त भी बनाएंगे। 

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं। उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा, लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे। खरीददारी करने का भी मन बना सकते हैं। आज फालतू खर्चा बढ़ सकता है। आप थोड़े सावधान ही रहें। किसी की बातों में आकर खुद का नुकसान करवाने से बचें। सहकर्मी के साथ तालमेल बैठाकर काम करेंगे। कोई आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। 

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) :  आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर आपको मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिये आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, आज उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिये किसी बड़े आदमी से मदद मिल सकती है। हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :आज स्थिति कुछ खराब रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। फलस्वरूप, काम को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान-पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य में सफ़लता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगें। आपकी सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। संतान की जरूरतों का आप पूरा ध्यान दे, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। 

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates