– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 02 अगस्त 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

Aaj ka rashifal 7

Share this:

Rashifal 02 August 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 02 अगस्त को बुधवार है। आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल का विवरण।

02 अगस्त 2023 यानी बुधवार का पंचांग  

श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), श्रावण। प्रतिपदा तिथि 08:06 PM तक उपरांत द्वितीया। नक्षत्र श्रवण 12:58 PM तक उपरांत धनिष्ठा। आयुष्मान योग 02:33 PM तक, उसके बाद सौभाग्य योग | करण बालव 10:03 AM तक, बाद कौलव 08:06 PM तक, बाद तैतिल। 02 अगस्त बुधवार को राहु 12:33 PM से 02:10 PM तक है। 11:26 PM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

02 अगस्त 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आपका दिन औसत फलदायी है। परिजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। घर की साज-सज्जा में आपको परिवर्तन की इच्छा होगी। ऑफिस या व्यवसाय में अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित काम के लिए यात्रा करनी पडे़गी। काम का भार बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके  लिए मिश्र फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से सात्विकता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग मंदी के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, इसके कारण उनका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा, जो लोग नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करना चाहते हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाए रखनी चाहिए। माता की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।  धन की कमी महसूस हो सकती है। नेगेटिव विचारों से दूर रहें। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत महसूस करेंगे।  

कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा) :  वैभवी जीवन शैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे। व्यापार में आप को लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे। परिवार के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें। दैनिक काम में विघ्न आ सकते हैं। काम समय पर पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे। आज ज्यादा मेहनत के बाद भी रिजल्ट कम मिलेगा। माता जी  की चिंता बनी रहेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कई दिनों से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। बिजनेस में आपको मुनाफा होने का योग बन रहा है।  

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहना चाहिए। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित रहेगा। पेट से संबंधित पीडा़ हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतें। शादीशुदा लोगों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में उत्सव का माहौल बनेगा। कोई भी काम करते समय आपको अपना ध्यान एकत्र रखने की जरूरत है।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपका ज्यादा समय सोसल साईट पर बीतेगा। साथ ही कुछ अच्छे दोस्त भी बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे, जिसमे आपको सफलता भी मिलेगी।  

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) :  नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर मन की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ कोई आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्घि के योग हैं। किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने में खुशी महसूस होगी। काम में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आएगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा।  

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज परिवार के सदस्य में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे। जिससे आपको लाभ भी होगा। किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर संयम रखें। किसी से भी बिना वजह उलझने से बचें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे आपको लाभ भी होगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। 

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का दिन ईश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक काम में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपके हर काम सरलता से पूरे होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से कोई उपहार मिल सकता है। गृहस्थ जीवन अच्छा बना रहेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। 

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने रहें। मानसिक स्वास्थ्य में कमी रहेगी। कोर्ट-कचहरी की झंझट में न फंसें। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश हो सकती है, इसलिए विशेषज्ञ की सलाह से काम करें। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। धन खर्च के योग हैं। आप माता-पिता से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। 

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आपके कार्य समय से पूरे हो जाएंगे, जिससे आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।  आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आपका मन अध्यात्म की ओर लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।   

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates