– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 06 अगस्त 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

rashifal 2

Share this:

Rashifal 06 August 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 06 अगस्त को रविवार  है। आज का दिन आदि देव सूर्य को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

06 अगस्त 2023 रविवार का पंचांग

श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), श्रावण | पंचमी तिथि 07:10 AM तक उपरांत षष्ठी तिथि 05:20 AM तक उपरांत सप्तमी | नक्षत्र रेवती 01:43 AM तक उपरांत अश्विनी | धृति योग 08:26 PM तक, उसके बाद शूल योग | करण तैतिल 07:10 AM तक, बाद गर 06:10 PM तक, बाद वणिज 05:20 AM तक, बाद विष्टि | 06 अगस्त  रविवार को राहु 05:24 PM से 07:02 PM तक है | 01:43 AM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

06 अगस्त 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में लाभ के नए-नए अवसर लेकर आने वाला है। आपको आर्थिक मामलों में आज सावधान रहने की आवश्यकता है और आप अपने व्यवसाय के कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। प्रतिस्पर्धा का भाव  आपके अंदर बना रहेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके काम की गति आज धीमी रहेगी, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है। आप अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे और परिवार में चल रही अनबन को सुलझाने में आप बहुत ही सावधानी बरतें, नहीं तो आपके परिवार के किसी सदस्य से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आपकी आय बढ़ेगी, लेकिन वह अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे।

मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपका मन सकारात्मकता की ओर खींचा रहेगा। जो विद्यार्थी या नौकरी वाले जातक विदेशों में जाकर कार्य करना चाहते हैं, या शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं।आज उनके लिए अच्छा अवसर है। व्यापार के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए,आज मन के मुताबिक लाभ की प्राप्ति होगी। जिससे उनका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा, और आर्थिक लाभ के कारण घर की आर्थिक स्थिति भी बहुत मजबूत रहेगी।  

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) :आज के दिन आपके अंदर समन्वय की भावना बनी रहेगी, लेकिन आप अपने अंदर अहंकार को ना आने दें, नहीं तो बड़े सदस्य आपकी इस आदत को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में आप कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को भी कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपके कार्यों में सक्रियता आएगी और आप अपने व्यापार के लिए कुछ योजनाओं को बनाएंगे, जिनमें आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं करना है। औद्योगिक क्षेत्रों में आप अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। 

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत रहेगी। आज आपको आपके ननिहाल पक्ष के किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए प्लान  बना सकते हैं,जिससे भविष्य में आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दे रखा है तो, आज आपको वह धन वापस मिलने की उम्मीद जग रही है। आज संतान की ओर से आपका मन थोड़ा सा परेशान रहेगा। 

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नीति नियमों पर आप पूरा ध्यान दें। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है आज आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने परिवार के साथ और अपने बच्चों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जिसमें आपके बच्चे बहुत ही खुश होंगे। कुछ समय पहले यदि आपकी कोई सबसे प्रिय वस्तु खो गई थी तो, वह आज आपको अचानक से प्राप्त हो सकती है, जिसे देखकर आप बहुत ही खुश होंगे। विद्यार्थी वर्ग के जातकों के लिए आज शिक्षा के अच्छे अवसर प्राप्त होगे, जिससे आपको आगे बढ़ने में बहुत ही सहायता मिलेगी।  यदि आज आप से कोई व्यक्ति धन उधार मांगता है तो,किसी को भी उधार पैसा देने से बचें अन्यथा, आपको नुकसान हो सकता है, और आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है।   

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप सबके साथ मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप निजी जीवन में उत्साहित होकर किसी बात के लिए हां ना करें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको संतान के करियर को लेकर कोई फैसला लेना पड़ सकता है और परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, इसलिए आप उन पर आज कोई फैसला ना डाले। उनके मन की बात जानने की कोशिश करें, तभी आगे बढ़े। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा मिलेगा। 

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं में खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे और आपको  किसी प्रियजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवन स्तर में सुधार आएगा और आपको अपने कामों के लिए एक बजट बनाकर चलना होगा, नहीं तो आप अपने संचय धन में भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे, लेकिन आपके धन में आज वृद्धि होगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए रचनात्मक विषयों में सक्रियता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको औद्योगिक मामलों में तेजी दिखानी होगी और सभी के साथ सहयोग व सम्मान बनाए रखें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी तरक्की में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो  उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। 

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यवसाय की योजनाएं आज पहले से बेहतर रहेंगी और भाग्य का साथ मिलने से आपके रुके हुए काफी काम पूरे होंगे। आपको कुछ लाभकारी योजनाओं में आगे बढ़ाना अच्छा रहेगा और आपके आकर्षण को देखकर आपके कुछ अच्छे मित्र भी बन सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने करियर में सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में अपने किसी जूनियर से भला बुरा ना बोले, नहीं तो उनका मन परेशान होगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा,जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। कला और कौशल में भी सुधार आएगा। 

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates