– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 26 जुलाई 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

Aaj ka rashifal 6

Share this:

Rashifal 26 July 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 26 जुलाई को बुधवार है। आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल का विवरण।

26 जुलाई 2023 यानी बुधवार का पंचांग  

श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), श्रावण। अष्टमी तिथि 03:52 PM तक उपरांत नवमी। नक्षत्र स्वाति 01:10 AM तक उपरांत विशाखा। साध्य योग 02:39 PM तक, उसके बाद शुभ योग। करण बव 03:52 PM तक, बाद बालव 03:56 AM तक, बाद कौलव। 26 जुलाई 26 बुधवार को राहु 12:33 PM से 02:12 PM तक है। चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा।

26 जुलाई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कानूनी मामले में लाभ मिलने वाला है। कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप इससे काफी राहत महसूस करेंगे। प्रतिद्वंदी आपका सामना करने में असमर्थ रहेंगें। घर परिवार के मामलों में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। छोटी या बड़ी किसी प्रकार की यात्रा का संयोग है। आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपके काम समय से पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी खास विषय पर मित्रों से बातचीत करेंगे।

मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज कुछ वित्तीय बाधाओं को अप्रत्याशित खर्च के रूप में महसूस किया जा सकता है। कार्यस्थल पर गलतफहमी और गलत सूचना आपके व्यावसायिक रिश्तों को खराब कर सकती है, इसलिए काम पर अनुशासित रहने की अतिरिक्त आवश्यकता है। सतत प्रयासों से चीजें आपके पक्ष में रहेगी। सकारात्मक रवैया अपनाएं। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान का विकल्प चुनना अच्छा होगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपको आनंद मिलेगा और लाभ भी होगा। पारिवारिक सहयोग रहेगा। यात्रा नए संपर्क स्थापित करने में मदद करेगी। 

कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा) :  कर्क राशि वाले आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज घरेलू मसले आपके दिमाग़ पर छाए रहेंगे और आपकी ठीक तरह से काम करने की क्षमता को भी ख़राब कर देंगे। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का प्रयास करें। आज आप घर के कामों में व्यस्त रहेंगे। इस वजह से बाहर जाना मुश्किल होगा। धन खर्च की मात्रा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद साबित होगा। 

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे। इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : कार्यस्थल पर अचानक विकास होगा और ये बदलाव आपके पक्ष में होंगे। आपका संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। आप व्यस्त रहेंगे और गतिशील परियोजनाओं को पूरा करेंगे अथक प्रयास और एक नई शुरुआत करेंगे। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो प्रयास जारी रखें सफलता आपकी होगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत और सुरक्षित होंगे और कोई पुराना ऋण भी चुका सकते हैं।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज पत्नी के साथ थोड़ी अनबन होने से आपकी मानसिक चिंता थोड़ी सी बढ़ सकती है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको नए अनुभव हासिल होंगे। बिजनेस के क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे सेहत में नरमी के आसार हैं। आपकी लव लाइफ आज बहुत अच्छी रहेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। 

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) :  आज आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद भी रहेगी। 

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज व्यय की अधिकता रहेगी परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अदभुत क्षमता का प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम ना करें। कहीं से अप्रत्याशित बुलावा आये तो वहां सोच-समझ कर जाएं, हो सकता है कि वहां कोई आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करें या आप अनावश्यक किसी परेशानी में पड़ जाएं। जाना नितांत आवश्यक हो तो अपने किसी करीबी को बताकर जाएं और किसी को साथ ले लें। अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन प्रतिकूल साबित हो सकता है। आज आप अपनी भावनाएं और टेंशन अच्छी तरह शेयर कर सकेंगे। रोजमर्रा के कुछ काम पूरे हो सकते हैं। पार्टनर से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपको अपने जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित भी करेंगे। परिवार में किसी प्रकार का अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। 

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। 

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन करेंगे और उत्साह के साथ काम करेंगे। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप सफल होंगे। आपको अपने करियर को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। कई यात्राएं हो सकती हैं और वे फायदेमंद भी होंगी। वित्तीय बाधाएं जो आपको पहले झेलनी पड़ी थीं। अब समाप्त हो जाएंगी। बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है। सशस्त्र बलों में करियर की तलाश करने वालों को कुछ अतिरिक्त प्रयासों से ही सफलता मिलेगी। आप संतोषप्रद पारिवारिक जीवन एवं अच्छी शादीशुदा जिंदगी का आनंद लेंगे। 

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates