– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : मेष राशि वालों के करियर में आज खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, मीन वालों को मिल सकती है चौतरफा खुशी, 12 मई 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

rashifal 2

Share this:

Rashifal 12 April 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 12 मई को शुक्रवार है। आज का दिन मां संतोषी और राहु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

12 मई 2023 शुक्रवार का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष सप्तमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), बैशाख। सप्तमी तिथि 09:06 AM तक उपरांत अष्टमी। नक्षत्र श्रवण 01:03 PM तक उपरांत धनिष्ठा। शुक्ल योग 12:17 PM तक, उसके बाद ब्रह्म योग। करण बव 09:07 AM तक, बाद बालव 07:58 PM तक, बाद कौलव। 12 मई शुक्रवार को राहु 10:45 AM से 12:23 PM तक है। 12:18 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

12 मई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आपके करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपके जीवन में खुशियों का इजाफा होगा। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। आज किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। घर के किसी काम से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। आज आपको चलते-चलते रास्ते में कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। घर पर धार्मिक आयोजन की रूपरेखा निर्मित होगी। लक्ष्मी जी को प्रणाम करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : शिक्षार्थियों के लिए बेहतर समय है। यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। जीवनसाथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बन रहा है।  धन के मामले में समय सामान्य है, आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। न्यायालय संबंधित मामले अभी थोड़ा लम्बा चल सकते हैं।

मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज परिवार वालों के साथ आपको ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे रिश्तों में नवीनता आयेगी। आप व्यापार में बढ़ोतरी करेंगे। अगर आप कुछ दिनों से अपनी पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो आज आपको उससे राहत मिलेगी। आप बेहतर महसूस करेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने की योजना बनायेंगे। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, रिश्तों में मिठास आयेगी।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : यह करियर और पेशे के दृष्टिकोण से एक उत्कृष्ट दिन है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आप नई योजनाओं और उपक्रमों को लागू कर सकते हैं। आपको अपने अधीनस्थों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और एक पुराना भुगतान भी प्राप्त किया जा सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए अच्छा समय है। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और आपका दायरा भी बढ़ेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद भी आपको मिल सकती है, लेकिन घर के सदस्यों की सेहत के प्रति आपको थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। खासकर कि आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आज समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा। मंदिर में दही दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। धैर्य बनाये रखें। आर्थिक संदर्भ में काफी समय से आ रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी और धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई  पुराना दिया गया ऋण वापिस  प्राप्त  हो सकता है। बशर्ते आप कुछ अतिरिक्त प्रयास करें। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी रहेगी।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ी डील या किसी से पार्टनरशिप करना चाह रहे हैं, तो अच्छे से सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। परिवार वालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना भी बन रही है। आपको अपना मूड अच्छा रखना चाहिए। इससे घर का माहौल ठीक रहेगा। जो लोग इंजिनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, उनके लिये समय बड़ा ही अच्छा है। आपको अपनी मेहनत का शुभ फल जरूर मिलेगा। माँ लक्ष्मी जी को पुष्प चढ़ाएं, आप जीवन के हर क्षेत्र में कामयाब होंगे।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : छात्रों के लिए यह एक अच्छा दिन है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपनी इच्छाओं के अनुरूप संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन हमेशा की तरह सुचारु रहेगा। दिन के दौरान कुछ संपत्ति के मामलों से आप अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव आप में से कुछ को बेचैन कर सकता है। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य को एक झटका लग सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आपको भरपूर यश-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको हर तरह के भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। आपको अपने जीवनसाथी से गिफ्ट में कोई उपयोगी वस्तु मिल सकती है। आप अपने बिजनेस को दूसरे शहरों में फैलाने के बारे में सोचेंगे। आपको किसी काम में अपने पिता या पिता समान लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपका काम जल्दी पूरा होगा। मैकेनिकल इंजीनियर्स को काम में पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त होगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगा। पक्षियों को दाना खिलाएं, आप जीवन में खूब तरक्की करेंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) :  आज आपको अपने शब्दों के चयन के प्रति अति सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। पारिवारिक एवं व्यावसायिक सन्दर्भ में मनमुटाव हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य गंभीर चिंता का कारण बन सकता है। वित्तीय मामलों में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप करीबी रिश्तेदारों के साथ विवादों में पड़ सकते हैं और आपके दुश्मन भी आपको कुछ परेशानियां दे सकते हैं। नया उद्यम शुरू करने या अटकलों के लिए समय अच्छा नहीं है। नुकसान हो सकता है।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आप खुद को गर्व से भरा हुआ महसूस करेंगे। दूसरे लोग भी आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। आप उसे बखूबी निभायेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई गुड़ न्यूज मिल सकती है। इस राशि के वकीलों के लिये दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके काम की गति तेज होगी। आपके जीवन में भाग्य का साथ बना रहेगा। आपके ज्ञान और अच्छे विचारों में बढ़ोतरी होगी। मंदिर में मिश्री दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपको चौतरफा खुशी दे सकता है। व्यावसायिक रूप से आप सक्रिय और सतर्क रहेंगे।  ज्ञान और जानकारी इकट्ठा करने के संदर्भ में अच्छी प्रगति करेंगे। विदेशों में संपर्क से आर्थिक लाभ संभव है। पारिवारिक सदस्यों से साथ व्यवहार करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप उन्हें भ्रमित न करें अन्यथा आपको इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates