– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : धनु राशि वालों को आज थोड़ी सी मेहनत करने पर मिल जाएगी सफलता, मीन वालों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ, 21 मई 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

rashifal

Share this:

Rashifal 21 May 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 21 मई को रविवार  है। आज का दिन आदि देव सूर्य को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

21 मई 2023 यानी रविवार का पंचांग

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वितीया, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), ज्येष्ठ। द्वितीया तिथि 10:09 PM तक उपरांत तृतीया। नक्षत्र रोहिणी 09:04 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा। सुकर्मा योग 04:43 PM तक, उसके बाद धृति योग। करण बालव 09:46 AM तक, बाद कौलव 10:09 PM तक, बाद तैतिल। 21मई रविवार को राहु 05:20 PM से 06:59 PM तक है। 09:47 PM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

21 मई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। टीचर्स का आपको पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता- पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपनी बात को साफ ढंग से रखने में सफल होंगे। काम में स्थिरता बनी रहेगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus Daily Horoscope) : आप व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। भाग्य आज आपका साथ दे रहा हैं और इसलिए आप व्यावसायिक जीवन के संबंध में नई योजनाएं बना सकते हैं। किन्तु किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते समय सावधान रहें। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। कठिनाइयां आ सकती हैं। न चाहते हुए भी आपको सामाजिक समारोहों का हिस्सा बनना पड़ सकता है। इससे आपको स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी भी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।

मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : 

 आज आपकी सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी । करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आज आपको घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। आप अपने अधीनस्थों के समर्थन का आनंद लेंगे। साझेदारी भी स्थिर रहेगी। किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के बाद ही आप मौजूदा विरोधियों पर काबू पाएं। किसी पारिवारिक सदस्य का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का मुख्य कारण हो सकता है। आपके परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको दिल के बजाय अपने दिमाग से निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आप अपना काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति चिंता हो सकती है। उनको अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। आज आप कोई काम बहुत जल्दबाजी में कर सकते हैं। किसी दोस्त से मदद की उम्मीद रख सकते हैं। परिवार में आपका सबका सहयोग मिलता रहेगा।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज आपको अपने रिश्तों और संबंधों पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता हैं। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले अच्छा करेंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। कार्य क्षेत्र पर नए विचार आकार लेंगे। घर या काम के मोर्चे पर आपको अपनी जिम्मेदारियां साझा करने की आवश्यकता पड़ सकती है। अपनी कराधान योजनाओं और निवेशों की पहले ही जांच कर लें। क्योंकि इस सप्ताह के अंत में भारी खर्च होने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य आपकी ऊर्जा और धन का उपभोग कर सकता है। पैसों की आकस्मिक कमी आपको मुश्किल में डाल सकती है।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आपको अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। आज आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं। फिर वह राजनीति घर में भी हो सकती है और कार्यस्थल पर भी। इससे आज आपका काफी समय खराब हो सकता है। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। एक साथ बैठकर किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करेंगे ।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन मनोरंजन और सैर-सपाटे से जुड़े कामों के लिए शुभ है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नई योजनाओं और नए मौकों के लिहाज से यह दिन शुभ है। आप नई नौकरी या व्यवसाय में स्थिरता तो चाहेंगे, लेकिन इसके लिए आपको अथक परिश्रम करने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से कोई भी निर्णय बड़ी ही सतर्कता से लें। इस वर्ष आध्यात्मिकता की ओर आपके रुझान में इजाफा होगा। खुद पर भरोसा रखें। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। आप में से कुछ के जीवन में  प्रेम-संबंध का आगमन हो सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। किसी जरूरी काम थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी।  रिश्तों में नयापन आयेगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। इससे आपको फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी ।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आपके पास धन की वृद्धि होगी और स्थिति में सुधार होगा। आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नए अधिग्रहण हो सकते हैं। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और अपने  बच्चों की प्रगति से आप खुश रहेंगे। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। धन का अनियमित प्रवाह आपको तनावपूर्ण बना सकता है। किन्तु इस पर पार पाने की लिए उधार लेना कम करें।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी । कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे । आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे । आपको अपने सगे-संबंधियों से भी पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेसमैन को काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी । परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा । साथ ही ऑफिस में भी स्थिति आपके फेवर में रहेगी । दोस्तों के साथ कुछ हंसी-ख़ुशी के पल बितायेंगे। आप थोड़ा मौज – मस्ती के मूड में रहेंगे।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :आज किस्मत आपका साथ देगी और जटिल समस्याओं का समाधान मिल सकता है। परियोजनाएं जो बैक बर्नर पर थीं, अब गति उठा सकती हैं। एक लंबे समय से प्रतीक्षित यात्रा भी सफल होगी। व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। व्यवसायी अपने व्यावसायिक क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक रूप से यह एक अच्छी अवधि है। लंबी अवधि के निवेश के रूप में संपत्ति के मामले फायदेमंद होंगे। वित्त और संपत्ति से संबंधित मामलों में दोस्तों से अच्छी सलाह मिलेगी।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates