– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : वृष राशि वालों को आज अचानक धन लाभ होगा, धनु वाले अपने स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क, 14 मई 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

rashifal 2

Share this:

Rashifal 14 May 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 14 मई को रविवार  है। आज का दिन आदि देव सूर्य को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

14 मई 2023 यानी रविवार का पंचांग

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष दशमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), बैशाख। दशमी तिथि 02:46 AM तक उपरांत एकादशी। नक्षत्र शतभिषा 10:16 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा। इन्द्र योग 06:35 AM तक, उसके बाद वैधृति योग 03:56 AM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग। करण वणिज 03:43 PM तक, बाद विष्टि 02:46 AM तक, बाद बव। मई 14 रविवार को राहु 05:18 PM से 06:56 PM तक है। 03:24 AM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

14 मई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आपके धन की वृद्धि और व्यावसायिक स्थिति में उत्थान संभव है। आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आपके रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता तनावयुक्त हो सकता है और आपके परिवार के सदस्यों से  बहस में पड़ सकते हैं। बच्चों की प्रगति आपको खुश रखेगी। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। धन का अनियमित प्रवाह हो सकता है। इससे आपको तनाव हो सकता है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus Daily Horoscope) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आज आप किसी नए काम की शुरूआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होगा। आपका रिश्ता मजबूत होगा। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी पुराने कामकाज से आपको लाभ हो सकता है। कई योजनाएँ आज समय से पहले पूरी हो जायेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज आप में से कुछ के लिए इधर-उधर की भागदौड़ रहेगी। देरी और बाधाएं भी कई बार चिंता का कारण बनेंगी। धैर्य रखें क्योंकि समय इतना भी बुरा नहीं है जितना कि यह आपको इस समय दिख रहा है। आप खुद को व्यवस्थित रखेंगे और साहस के साथ चीजों का सामना करेंगे। आप नए संपर्क स्थापित कर पाएंगे।  दोस्त सहयोग करेंगे और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। यात्रा व्यावसायिक और आर्थिक संदर्भ में यात्रा फायदेमंद रहेगी। कुछ के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान बनायेंगे। आज किसी बात को लेकर आप गलतफहमी में पड़ सकते हैं। घर के किसी मसले में राय देने से पहले आप कई बार विचार कर सकते हैं। किसी काम में भागदौड़ के चलते आपको थोड़ी थकान महसूस होगी। आपको आराम करने की जरूरत है। संतान के साथ विवाद होने की संभावना भी बन रही है, लेकिन जीवनसाथी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। ऑफिस का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। पक्षियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आप कुछ चुनौतियों का सामना कर सकते हैं, लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में होंगी। दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं। निवेश करने के लिए आवेगी निर्णय न लें। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई भी लंबित मामला है, तो उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का प्रयास करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। उत्तरार्ध में कार्य से संबंधित यात्रा नए अवसरों को खोलेगी। दोस्त और परिवार आपको पूरा सहयोग देंगे।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा।  वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आपको उनका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहिए। हेल्थ के मामले में आप फिट रहेंगे। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। सीनियर  आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। विष्णु जी को प्रणाम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : परिवार और संतान से खुशियां प्राप्त होंगी। आप उनके साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जाएंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। किसी से दिल दुखाने वाली बात ना करें। अचानक से पैसों की बरसात हो सकती है। आमदनी के नए साधन बनेंगे या आपको कोई फायदे की डील मिलेगी। दूसरों पर आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। अपच के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भाई-बहन आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम समय रहते पूरा होगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आप आज मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। कुछ लोग आपके लिए खास साबित होंगे। उनके प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा। किसी के सामने खुद को सही साबित करने के लिये आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। इससे आपको फायदा मिलेगा। अपने गुरु को प्रणाम करें, आपको लाभ ही लाभ होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहें, विशेष कर कमर के निचले हिस्से के प्रति रक्त संबंधी समस्याएं अत्यधिक परेशान कर सकती हैं। यदि लम्बे समय से ऋण के लिए परेशान हैं, तो इस सप्ताह वह आपको मिल सकता है। विदेश यात्रा के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है, अतः यदि बहुत आवश्यक ना हो तो उसे अभी कुछ समय के लिए स्थगित रखें। संतान से विशेष कर पुत्र के कारण कुछ मानसिक परेशानी पैदा हो सकती है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न होने की संभावना है। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। कारोबारी किसी साझेदारी के मसले में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो ही फायदा होगा। पिता को घुटनों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कुल मिलाकर आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। विष्णु जी को फूल अर्पित करें, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आप गतिशील ऊर्जा और सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे। आप जो भी करेंगे उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और दिन भर व्यस्त रहेंगे। कुछ नए विकास आपको आय बढ़ाने के साथ-साथ अधिक काम भी देंगे। आप अपने संचार कौशल और आत्मविश्वास से लोगों पर विजय प्राप्त करेंगे। आप कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे जो भविष्य में लाभ के मार्ग प्रशस्त करेगा। आप आर्थिक रूप से सुरक्षित होंगे और भविष्य में आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। आपको अपने प्रियजनों का पूरा समर्थन मिलेगा।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :आज का दिन किसी महत्वपूर्ण काम के लिए शुभ है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। आपके साथ अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह लेंगे। इससे आपको ख़ुशी महसूस होगी। आज घर पर मेहमानों का आगमन होगा। सबके साथ बातचीत में ज्यादातर समय यूं ही बीत जायेगा। बच्चे छुट्टी का आनंद उठायेंगे। अपने दोस्तों के साथ किसी पार्क में खेलने जायेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी। मंदिर में शहद की शीशी दान करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। 

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates