– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : मिथुन राशि के जातकों को आज मिलेगी अच्छी खबर, धनु राशि वालों को होगा धन लाभ ; 19 जून 2023 का राशिफल और पंचांग भी पढ़ें 

rashifal

Share this:

Rashifal 19 June 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 19 जून को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

19 जून 2023 यानी सोमवार का पंचांग

आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), आषाढ़। प्रतिपदा तिथि 11:25 AM तक उपरांत द्वितीया। नक्षत्र आद्रा 08:10 PM तक उपरांत पुनर्वसु। वृद्धि योग 01:15 AM तक, उसके बाद ध्रुव योग। करण बव 11:25 AM तक, बाद बालव 12:14 AM तक, बाद कौलव। 19 जून सोमवार को राहु 07:26 AM से 09:06 AM तक है। चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा।

19 जून 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope): आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप किसी भी तरह आज अपना काम पूरा कर लेंगे। लोगों से आपको मदद भी मिलती रहेगी। दूसरों की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। आपके दोस्तों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आप उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus Daily Horoscope) : इस समय आपकी सोचने-समझने की शक्ति मज़बूत रहेगी। यात्राएं आनंददायक और सुखद परिणामदायक होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। इसमें कुछ धन खर्च भी होगा। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय बहुत बेहतर है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है। धर्म के प्रति कुछ अरुचि उत्पन्न हो सकती है और भौतिकता की ओर रुझान बढ़ेगा, जिससे बाद में मानसिक थकान महसूस करेंगे।

मिथुन : ( क,  छ, घ Gemini Daily Horoscope) :आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। संचार- साधनों से फायदे होने की संभावना है। आज ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे। आज आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे पैसा कमाने के नये विचार प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आय के लिए यह बेहतर सप्ताह रहेगा। व्यापारिक या कार्य से संबंधित योजनाएं फलीभूत होंगी। यात्रा का परिणाम सुखदायी होगा। मीडिया, ग्लैमर, सलाहकारिता, शिक्षा इत्यादि से संबंधित कार्य करने वालों को अधिक सफलता मिलेगी। संतान से सुख की अनुभूति होगी और उसके कार्यों से मन प्रसन्न होगा। परन्तु सब कुछ पक्ष में होते हुए भी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सामाजिक-राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को इस समय अच्छी सफलता का योग बना हुआ है।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आपको कुछ नया सीखने का मौका  मिलेगा। संतान के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। किसी पुरानी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो आज के लिये प्लान टाल दीजिये। जितना हो सके, घर में समय बिताएं. इससे सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आपके घर में किसी समारोह का आयोजन भी हो सकता है।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाये। समय कमज़ोर चल रहा है, अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाये रखें। नए और बड़े निवेश से बचें. वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, परन्तु यह अल्पकालिक है। अतः स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को ख़राब ना करें। पिता से सम्बन्ध यदि किसी भी कारण से बिगड़े हुए हों, तो उसे सुधारें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज कोई खास काम टलने के योग बन रहे हैं। कुछ बड़े सवालों में आपका मन उलझ सकता है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। रिश्तों में प्यार बना रहेगा। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। कामों सफ़लता मिलेगी। प्रभावशाली एव महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा. लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ आनंददायी समय बीतेगा। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज आपको अचानक से धन लाभ होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप कोई नई चीज सीखेंगे। दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी। आज किसी समारोह में शामिल होने के भी योग हैं। महिलाएं अपने दोस्तों के साथ किटी पार्टी कर सकती हैं। जीवनसाथी से आपको कुछ गिफ्ट मिलेगा। आपको व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन क्रोध करने से बचना जरूरी होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आमदनी निरंतर बनी हुई है, किन्तु व्यय आशा के विपरीत अधिक हो सकतें हैं। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज किए गए कार्यों से आपको फायदा होगा। परिवार वालों के साथ तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। किस्मत का साथ बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका कोई दोस्त अपने परिवार के साथ आपके घर आ सकता है।आपको अचानक से सरप्राइज़ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। 

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :  आज कार्यस्थल पर सफ़लता प्राप्ति का पूर्ण योग है।आपके कामों की प्रसंशा होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। किन्तु आर्थिक मामलों में बड़ो का सहयोग लेना उचित रहेगा।अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, उन पर नियंत्रण रखें। आप धर्म या समाज से कामों से जुड़ेंगे। आपके मान-सम्मान में इजाफ़ा होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates