– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : आज मीन राशि वालों को सफलता कदम चूमेगी, मिथुन राशि के नौकरी पेशा वाले जातकों के लिए नहीं है अनुकूल समय, 15 मई 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

rashifal

Share this:

Rashifal 15 May 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 15 मई को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

15 मई 2023 यानी सोमवार का पंचांग

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर),बैशाख। एकादशी तिथि 01:03 AM तक उपरांत द्वादशी। नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 09:08 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा। विष्कुम्भ योग 01:29 AM तक, उसके बाद प्रीति योग।करण बव 01:53 PM तक, बाद बालव 01:03 AM तक, बाद कौलव । मई 15 सोमवार को राहु 07:28 AM से 09:06 AM तक है । चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा ।

15 मई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope): आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी। आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज आपको अपने या पिता के सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। वाहन धीरे चलाएं, दुर्घटना की आशंका है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus Daily Horoscope) : आज आपका काम समय पर पूरा हो जायेगा। धन में वृद्धि होगी। आज कोई रिश्तेदार आपके घर पर आ सकता है। बिजनेस पार्टनर की मदद से काम करने पर आपको फायदा होगा। किसी मित्र की अच्छी सलाह मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कुछ बेहतर मौके मिलेंगे। काम में नयापन आयेगा। आज बच्चों के साथ किसी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा। शिव जी को प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन : ( क,  छ, घ Gemini Daily Horoscope) :  नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। अज्ञात के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। संचारी बनें और खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें। अपने काम को अपने परिवार के समय में बाधा न बनने दें। कुछ समय निकालकर अपने परिवार को छुट्टियों पर ले जाएं। पार्टनर मददगार होंगे, लेकिन आपके प्रयासों को गलत समझा जा सकता है।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपका जरूरी काम आलस्य के कारण अधूरा रह सकता है। कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज भी हो सकते हैं। केमेस्ट्री के स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। बिजनेस में बनता हुआ काम आज रूकने की संभावना है। घर का माहौल आज कुछ अलग-सा रहेगा। सबके साथ बेहतर संबंध बनाने की कोशिश करेंगे। इस राशि की महिलाएं किसी क्रिएटिव काम में अपना ध्यान केन्द्रित करेगी। सुबह धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत दूसरों पर अधिक प्रभाव डालेंगे। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचें रहें, तो आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़  नहीं पायेंगें। आपका पारिवारिक-जीवन बहुत शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे बहुत स्नेही और प्यार करने वाले होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको सूजन, सिरदर्द और आंखों की शिकायत होने की संभावना है।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज परिवार वालों का साथ मिलने से आपको ख़ुशी होगी। किस्मत के सितारे बुलंद होंगे। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। साथ ही आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में आप कामयाब होंगे। कारोबार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। इकोनॉमिक्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है। आपको कुछ सवालों का जवाब आसानी से मिल जायेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को फ्रेश फील करेंगे। अपने स्नान के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर नहाएं, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके आराम में शामिल होंगे। आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन जिएंगे। परिवार में कोई उत्सव आदि हो सकता है। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा। आप अपने घर के निर्माण के लिए अथवा कुछ नवीकरण करने के लिए अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं। 

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आप ज्यादा से ज्यादा समय जीवनसाथी के साथ बितायेंगे। सेहत के लिहाज से आप फीट एण्ड फाइन बने रहेंगे। किसी दोस्त की मदद करने से आपके स्वभाव की तारीफ होगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज पैसे कमाने का आपको कोई नया जरिया मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बच्चे अपने माता-पिता की बात मानेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन खास रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आज आप अपनी बात को दूसरों के सामने खुलकर कह पायेंगे। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, सभी काम में सफलता मिलेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज खुशियों के साथ दिन की शुरूआत हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों  को तरक्की मिल सकती है। व्यापारी एवं व्यवसायियों के लिए व्यापार में बेहतरी संभव है। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार और आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आप दान-धर्म के कामों में शामिल होंगे। आपको दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ मौज-मस्ती में समय गुजारेंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज पैसों से जुड़ा किसी भी तरह का रिस्क लेने से आपको बचना चाहिए। आज आपके ऊपर काम का बोझ अधिक हो सकता है। कोई भी बड़ा कदम लेने से पहले आपको एक बार अच्छे से सोच-विचार कर लेना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आप अपने करीबी दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं। ऑफिस में किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से आपको बचना चाहिए। शाम को बच्चे पार्क में खेलने जायेंगे। आज जीवनसाथी से आप ज्यादा उम्मीदें रखने से बचें। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : व्यावसायिक सन्दर्भ में आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे और एक उच्च सामाजिक स्थिति हासिल करेंगे। आप एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं। एक बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। आप अपने सभी विरोधियों पर विजय  प्राप्त कर सकतें हैं। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके जीवन को अधिक प्रभावित करेंगे।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :  आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपनी ताकत और काम से पहचाने जायेंगे। आप किसी सामाजिक समारोह में जाने का मन बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होगा।  ऑफिस में आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे पूरा करने में आपकी अहम भूमिका रहेगी। राजकीय कार्यों में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। आपका रूका हुआ धन मिलने की भी आज पूरी उम्मीद है। ॐ शब्द का 11 बार जप करें, आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates