– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal :  वृश्चिक राशि वालों की लोकप्रियता आज चरम पर होगी, कुंभ वालों का सोचा हुआ काम हो जाएगा पूरा, अन्य राशियों के जातक भी जानें अपने बारे में

rashifal

Share this:

Rashifal 18 May 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 18 मई को गुरुवार है। आज का मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

18 मई 2023 यानी गुरुवार का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), बैशाख। चतुर्दशी तिथि 09:43 PM तक उपरांत अमावस्या। नक्षत्र अश्विनी 07:22 AM तक उपरांत भरणी सौभाग्य योग 07:37 PM तक, उसके बाद शोभन योग।| करण विष्टि 10:03 AM तक, बाद शकुनि 09:43 PM तक, बाद चतुष्पद। 18 मई गुरुवार को राहु 02:02 PM से 03:40 PM तक है। चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा।

18 मई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आप आज परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा और मान बढ़ेगा। प्रेम-संबंधों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपकी कार्यक्षमता भविष्य में आपको फायदा दिलायेगी। आप सेहतमंद बने रहेंगे। आपकी सभी योजनाएँ सफल होंगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे और प्रभावशाली स्थिति की ओर बढ़ेंगे। आपकी कुछ पोषित इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। आप सामाजिक समारोहों में आकर्षण का केंद्र होंगे।

मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की सोच सकते हैं। आप अपने साथियों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। बी.सी.ए स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। आप अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। आज आप कोई जरूरी प्लानिंग कर सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। घर में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको सभी कार्यों में कामयाबी मिलेगी।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से उच्च अध्ययन के लिए प्रवेश पाने वाले सफल होंगे। व्यवसायी लम्बे समय से चली आ रही जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन आपको अपने खर्चों पर संयम रखने की भी आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें। अगर आप अविवाहित  हैं, तो आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप अच्छे स्वास्थ्य में रहेंगे लेकिन कुछ को बुखार परेशान कर सकता है। आप अपने शुभचिंतकों के सहयोग का आनंद लेंगे।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज शाम के समय जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करना आपको सुकून देगा। आप मूड ख़ुशमिज़ाज बना रहेगा। ऑफिस के मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं, तो आपके रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिलने की उम्मीद है। साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आज कुछ लोगों का ध्यान आपकी तरफ होगा। किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से आपको बचना चाहिए।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  जहां तक आपके करियर की बात है, तो परिणाम हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके बॉस और उच्च अधिकारी आप को भ्रमित कर सकते हैं। यह आपके काम में कुछ नकारात्मक प्रभाव पैदा करेगा। धैर्य रखें और समय को अपना काम करने दें। रचनात्मक ऊर्जा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगी और उनमें वृद्धि करेंगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेमी अपने साथी के प्रति अत्यधिक भावुक हो सकते हैं। आप कई नए संपर्क बनाएंगे और दोस्ती करेंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज आप ऑनलाइन सर्चिंग में बिजी रहेंगे। अपने लिये कोई इलेक्ट्रॉनिक्स की चीज खरीद सकते हैं। आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है। आप शाम को बच्चों के साथ कहीं आसपास घूमने के लिए जायेंगे। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन घर के मामले में आप कुछ परेशान रहेंगे। आप किसी पुरानी बात को लेकर बार-बार सोच सकते हैं। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भाई-बहनों से काम में सपोर्ट मिलेगा। उनके साथ आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा। मंदिर में नारियल दान करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत महत्वपूर्ण लोगो के साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं। । व्यावसायिक क्षेत्र में आप कमांडिंग स्थिति में रहेंगे। सामाजिक लोक प्रियता के चलते आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे आपके प्रति बहुत स्नेही होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज किसी व्यक्ति को आपसे उम्मीद से ज्यादा अपेक्षाएं होंगी। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय  कारगर साबित होगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज किसी काम में थोड़ी मेहनत से ही किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आप दोस्तों के साथ कुछ समय बितायेंगे। ऑफिस के किसी काम से आपको कोई छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी, आपकी यात्रा सुखद रहेगी और आपका काम भी जरूर बनेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आपके पास अपने निकट और प्रिय लोगों के साथ अपनी मानसिकता साझा करने का समय होगा। इससे आपका रिश्ता पहले की तुलना में अधिक सुखद होगा। आज व्यावसायिक और व्यापारी  सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। जो लोग प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम कर रहे हैं वे अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यह उत्कृष्ट समय है। आप में से उच्च विदेशी सम्पकों द्वारा भविष्य में प्रचुर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) :  आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा होगा। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी सफलता सुनिश्चित है। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी। आपको काम के नए अवसर जल्द ही मिलेंगे। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आपको किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है। अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। खान पान पर भी संयम रखें। लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। 

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates