– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : आज मेष राशि वालों के रुके हुए काम होंगें पूरे, मीन राशि वालों की आज किस्मत देगी साथ, 08 मई 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

rashifal 2

Share this:

Rashifal 08 May 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 08 मई को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

08 मई 2023 यानी सोमवार का पंचांग

बैशाख शुक्ल पक्ष एकादशी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर),बैशाख। एकादशी तिथि 10:10 PM तक उपरांत द्वादशी। नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 05:51 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी। ध्रुव योग 11:44 AM तक, उसके बाद व्याघात योग। करण वणिज 09:23 AM तक, बाद विष्टि 10:10 PM तक, बाद बव। मई 01 सोमवार को राहु 07:34 AM से 09:11 AM तक है। 12:22 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

08 मई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope): आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस के छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। आज काम में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ की संभावना बन रही है, जिससे आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, धन लाभ होंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus Daily Horoscope) : बिजनेस के लिए समय अच्छा है। निवेश फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। बस थोड़ा-बहुत सिरदर्द हो सकता है। मतभेद का सामना भी करना पड़ सकता है। शांत और सहनशील रहें तो आपको फायदा भी होगा।

मिथुन : ( क,  छ, घ Gemini Daily Horoscope) :  दैनिक कार्य आसानी से संपन्न होंगे। व्यावसायिक सन्दर्भ में यह एक उत्कृष्ट समय है। आपके पास काम करने और नए लोगों से मिलने के लिए कुछ नए प्रोजेक्ट भी हो सकते हैं। आर्थिक सन्दर्भ में आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मातृ संबंध आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। किन्तु पारिवारिक कष्ट आपके दांम्पत्य जीवन के सुख को प्रभावित कर सकते है। आप दोनों के मध्य सौहार्द व स्नेह की कमी हो सकती है।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपको ऑफिस में अपने आसपास के लोगों से संभलकर रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास आयेगी। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : बिजनेस करने वाले लोगों के लिए फायदे का समय है। निवेश का फायदा भी मिल सकता है। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन भी अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का समय रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका भी आपको मिल सकता है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं। खर्चे पर नियंत्रण रखें। अपनी मेहनत के फल से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए परेशानी और कठिन समस्याओं वाला हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। भागीदारी में आर्थिक तंगी पूर्व में विकसित किए गए अच्छे समीकरणों को झुका सकती  है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे, और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। यह आप में  सामान्य रूप से जीवन के प्रति निराशावादी दृष्टिकोण विकसित करेगा। आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है, मसालेदार भोजन से परहेज रहें और अपने खाने के पैटर्न को नियमित करें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे। आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा। आपको साथ काम करनेवालों से सहयोग नहीं मिल पायेगा। आपको अपने घर के काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : कार्यक्षेत्र में परेशानियां बढ़ सकती हैं। बिजनेस के कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपके साथ कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो बेहतर रहेगा कि कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले सोच लें। दूसरों के साथ संबंध तनावपूर्ण भी हो सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस में कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के कई मौक़े प्राप्त कर पाएंगे किन्तु बदलाव के लिहाज़ से यह अच्छा वक़्त नहीं है। जो आपके हाथ में है, इस समय उसे ही ठीक से थामे रहें। आर्थिक रूप से पूर्व में किये गए कठिन परिश्रम का इनाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों  में आयी गांठों को सुलझाने पर ध्यान दें। प्रेम विषयों में सुख – शान्ति के उतम योग बने हुए है। माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। आस-पास के लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी हो सकती हैं। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है। मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है। आपकी मेहनत भी बढ़ सकती है। आज आप छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो सकते हैं। आज कुछ कामों में थोड़ी देरी भी हो सकती है। पैसों के मामले में कोई बड़ा फैसला खुद न करें। किसी अनुभवी से सलाह ले लें तो बेहतर होगा। अपनी बात ठीक ढंग से शायद नहीं कह पाएंगे। सेहत के मामले में कुंभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा ठीक रहेगा।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :  किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं। नए क्षेत्र में उद्यम करते समय अथवा नए सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए अपने शब्दों एव विचारों का चयन खूब सोच समझ कर कीजिये। आप सामूहिक चर्चायों, बैठकों, सम्मेलनों में भाग लेंगी और आसानी से अपने विचार बिंदु को व्यक्त कर पाएंगे। पारिवारिक परिवेश में काफी समय से लंबित कार्य पूरे किए जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी। एकल किसी ऐसे व्यक्ति से मिल जिसके साथ उनका बौद्धिक तारतम्य मिल सकता है किसी भी स्वास्थ्य सम्बंधित मुद्दों की उपेक्षा न करें।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates