– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : आज तुला राशि वालों के मन मुताबिक पूरे होंगे काम, मीन राशि वालों को आज करनी पड़ सकती है यात्रा, 29 मई 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

aaj ka rashifal

Share this:

Rashifal 29 May 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 29 मई को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

29 मई 2023 यानी सोमवार का पंचांग

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), ज्येष्ठ। नवमी तिथि 11:49 AM तक उपरांत दशमी। नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 04:29 AM तक उपरांत हस्त । वज्र योग 09:01 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग । करण कौलव 11:49 AM तक, बाद तैतिल 12:33 AM तक, बाद गर। 29 मई 2सोमवार को राहु 07:25 AM से 09:04 AM तक है । 08:55 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

29 मई 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope): आज कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। पार्टनर आपकी हर बात को समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी लेंगे। रिश्तों के मामले में नयापन आयेगा । करियर में  नया करने के बारे में सोच सकते हैं। लोग आपसे खुश रहेंगे। कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको नए और अच्छे मौके मिलेंगे। मंदिर में तिल दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus Daily Horoscope) : वित्तीय रूप से यह अच्छा दिन नहीं है। बेतरतीब निवेश समस्याएं पैदा कर सकता है। किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। कुल मिलाकर आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है । पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और स्नेह मिलेगा। प्रेम संबंध सही रहेंगे। आप अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव लाएंगे। जिससे आप और अधिक सकारात्मक महसूस करेंगे।

मिथुन : ( क,  छ, घ Gemini Daily Horoscope) :आज आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना बन रही है। सबके साथ मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है। प्रेम-प्रसंग में सब कुछ अच्छा रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कोई नई बात सीख सकते हैं। किसी काम से आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। ये यात्रा आपके लिये बहुत सुखद रहेगी । व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति होगी। आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज व्यवसायिक दृष्टि से सकारात्मक विकास संभव है और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरी की तलाश में हैं तो आप निराश नहीं होंगे। वित्तीय क्षेत्र में अचानक लाभ हो सकता है। जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और उत्सव भी हो सकता है। आप एक पुराने दोस्त के साथ फिर से जुड़ेंगे और साथ में समय बिताने का आनंद लेंगे।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। आपको संभलकर बात करनी चाहिए। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप दूसरों पर अपने शब्दों से प्रभाव डालेंगे। लेकिन आपकी सेहत आपको सहयोग नहीं करेगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, अपना ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है। किन्तु अंत में सब ठीक हो जाएगा। व्यावसायिक संदर्भ में कहीं दूर की यात्रा संभव है। क्रोध या आवेश को प्रेम के बीच न आने दें तो बेहतर रहेगा। अपने साथी के जज्बातों की कद्र करें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे, लेकिन जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। काम तनाव से बाहर निकलकर कुछ समय बच्चों के साथ बिताना चाहिए। इससे आपको अच्छा लगेगा। साथ ही आपको आज कुछ मनोरंजन के मौके भी मिलेंगे। संतान से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना भी बन रही है। आज आप किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। अनजान, लेकिन महत्वपूर्ण लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : स्वास्थ्य संदर्भ में यदि कोई बीमारी पहले से चली आ रही है तो वह इस सप्ताह बढ़ सकती है, अतः पहले से ही सावधानी बरतें। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि बहुत समय से अपने लिए कोई वाहन या भोग-विलासिता का साजो- सामान खरीदने की योजना बना रहे थे तो अब उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता का योग है। स्त्री पक्ष का बहुत सहयोग रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज दोस्ती के रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। ऑफिस में अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग  आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। आज किस्मत  से सब कुछ आपके  फेवर में होगा। जो लोग किसी तरह की हॉस्पिटलिटी सर्विस से जुड़े हैं, आज उन्हें उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। अगर कोर्ट में कोई संपत्ति संबंधी मामला है तो वह आपके पक्ष में जाएगा। करियर में वांछित परिणाम आपको आत्मविश्वास की एक नई भावना से भर देंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। कार्य से संबंधित छोटी यात्रा सार्थक होगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं वे शादी करने का फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। आप संतुष्ट और खुश रहेंगे।

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी होंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल  कर लेंगे। आज किसी काम में आपको कुछ लोगों से बड़ी आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अगर कोर्ट-कचहरी का कोई मामला है, तो वो आज आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं, तो उससे बात करने के लिये दिन शानदार है। आपकी इच्छा पूरी होगी।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) :  यात्राएं अधिक हो सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठों और आधिकारिक से सहायता और पुरस्कार प्राप्त हो सकतें हैं। आप अपने कार्य स्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगे। जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक संदर्भ में पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। इससे आने वाले महीनों में समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है तो ऐसा करने के लिए यह एक आदर्श समय नहीं है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates