– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Amazing : गजब की महिला, जलपरी बनकर करती है मोटी कमाई,जरा देखिए..

5ef52fa6 e720 46ea 8f02 a546f58b68a9

Share this:

Amazing Woman In England, Make Herself Jalpari & Earn Money, Know Argument : दुनिया में कमाई के अनगिनत साधन हैं। हाथ पैर हाथ रख कर बैठे रहने से कुछ हासिल नहीं होता है। चाहे पॉजिटिव तरीका हो या नेगेटिव, पैसे कमाने वाले तो कमा ही लेते हैं। हम बचपन में जलपरियों की कहानी सुने होंगे या किताबों में पढ़े भी होंगे, लेकिन आज के समय में कोई महिला जलपरी बनकर मोटी कमाई कर सकती है, यह जानकर हैरत होना स्वाभाविक है। ऐसा ब्रिटेन (Britain Woman Mermaid) की एक महिला करती है, जो पेशेवर जलपरी है। महिला ने हाल ही में इससे जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है।

पानी के अंदर बिताती है अपना समय

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन की रहने वाली 31 साल की ग्रेस पेज (Grace Page) एक पेशेवर जलपरी (Professional Mermaid) हैं। वो अपनी जिंदगी का काफी समय पानी के अंदर बिताती हैं। इससे वो काफी पैसे भी कमाती हैं, पर अगर आपको लग रहा है कि ये काम आसान है तो आप पूरी तरह गलत हैं। ग्रेस ने खुद वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि जब उन्होंने इस करियर की शुरुआत की थी, तब उन्हें इसके बारे में, इसके फायदे-नुकसान के बारे में कुछ नहीं पता था।

सुनने पड़े लोगों के ताने

उन्होंने बताया कि जलपरी बनने के बाद उन्हें लोगों के काफी ताने सुनने पड़े और लोगों ने उनके शरीर का भी मजाक बनाया। इन सब चीजों से जूझते हुए, उन्होंने ‘हायर अ मर्मेड यूके’ नाम की एक एंटरटेनमेंट और ट्रेनिंग ब्रांड की भी शुरुआत की थी, जिसके तहत वो लोगों को मर्मेड बनना सिखाती हैं और उनके मनोरंजन के लिए खुद भी मर्मेड बनती हैं।

इस प्रकार की आती हैं समस्याएं

उन्होंने कहा कि ये नौकरी चाहे जितनी ग्लैमरस लगती हो, असल में उतनी होती नहीं है। उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जलपरी होने की सबसे खराब बात ये है कि इससे उनकी चमड़ी खराब होती है। बाल खराब होते हैं और आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है। ज्यादा देर क्लोरिन वाले पानी में रहने की वजह से उनके बाल काफी खराब भी हुए थे। उन्होंने कहा कि पहले इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी, इस वजह से पानी से बाहर आने के बाद वो यूं ही अपने बाल और स्किन पानी से धो लेती थीं। उन्होंने कहा कि ज्यादा देर पानी में रहने की वजह से इंसान के फेफड़े या कान पर बहुत दबाव पड़ता है जिससे वो खराब भी हो सकते हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates