– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Amazing : इस महिला को सांप ने काटा या नागिन ने ऐसा बदला लिया कि….

snake gudda

Share this:

Jharkhand Update News, Godda, Continuous Snake Bite, Woman Died, Local People Say, Revenge Of Nagin : सामान्य रूप से सांप काटने की घटनाएं बरसात में बढ़ जाती हैं। कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं, जो सोचने पर मजबूर करने लगती हैं। याद करके सोचिए, फिल्मों में आपने देखा होगा और कहानियों में कभी पढ़ा भी होगा कि नाग या नागिन बदला कैसे लेती हैं। अगर यह घटना आपकी आंखों के सामने घटे तो दिल दहल जाना स्वाभाविक है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के गोड्डा जिले से सामने आया है। 

कपड़ा धोने के समय महिला को सांप ने डंसा तो डंसता रह गया

बताया जा रहा है कि गोड्डा में महागामा थाना क्षेत्र के चोचक गांव में यह घटना घटी है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि गांव की रहने वाली 55 साल की महिला लिलिया देवी अपने घर के पास स्थित एक पानी टंकी पर कपड़े धोने गई थी। कपड़े धोने के क्रम में पानी टंकी के पास झाड़ियों में छिपे जहरीले सांप ने महिला के पैर में काट लिया। महिला बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद भी सांप भागने के बजाय महिला के पैर में अपने दांत को गड़ाए रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग महिला को बचाने के लिए जब दौड़े तो ग्रामीणों ने देखा कि महिला मूर्छित है। लेकिन, जहरीला सांप उसके पैर को अपने जबड़े से पकड़े हुए है। 

तब तक महिला की जान जा चुकी थी

घंटों मशक्कत के बाद लोगों ने लाठी-डंडे और नुकीले लोहे के सरिया के सहारे सांप पर वार कर उसे महिला से अलग किया। तब तक महिला की जान निकल चुकी थी। लोग बात कर रहे हैं कि इस महिला से नागिन ने बदला लिया है। महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने इस जहरीले गेहुंमन प्रजाति के सांप को मार डाला है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि महिला लिलिया देवी या उसके परिजनों ने इस जहरीले सांप के जोड़े को मार दिया होगा। इसका बदला लेते हुए सांप ने महिला को घंटों अपने जबड़े से जकड़ते हुए मौत की नींद सुला दिया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates