– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Amazing Fish : अरे बाप ! इतनी बड़ी- बड़ी आंखों वाली मछली, गोताखोरों ने देखा तो उड़ गए होश…

fish

Share this:

Amazing Fish Seen In Sea, With Big Eyes, A Big Hole In Body, Video Viral : कुदरत के रहस्य की तमाम अभी ऐसी प्रति बाकी जहां साइंस और टेक्नोलॉजी की आंखें नहीं पहुंच पाती हैं। कुदरत रहरा करती है दिखा देती है और हमें हैरत में डाल देती है। हम जानते हैं कि समुद्र के अंदर भी तमाम रहस्‍यमयी जीव-जंतु रहते हैं, जिनके बारे में न कभी सुना गया और न ही देखा गया। ऐसी ही एक मछली का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। आप जानकर हैरान होंगे कि बड़ी-बड़ी आंखों वाली इस मछली के शरीर पर एक बड़ा सा छेद है, जो आमतौर पर मछल‍ियों में नहीं दिखाई देता। गोताखोरों नई से देखा तो उनके भी उड़ गए होश। 

ताइवान के पास दिखी यह मछली

ट्विटर समेत कई सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह यह दुर्लभ समुद्री मछली ताइवान के पास देखी गई। देखने में बेहद चमकदार और विशाल इस मछली की लंबाई लगभग 32 फीट बताई जा रही है। आप सोच‍िए यह एक साथ कई इंसानों को गटक सकती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे गोताखोर मछली के बिल्‍कुल करीब पहुंच जाते हैं। उसके बाद भी उसकी लंबाई इतनी ज्‍यादा है कि गोताखोर काफी छोटे नजर आते हैं। पूरा ग्रुप मछली को करीब से देखने के लिए उसके चारों ओर चक्‍कर लगाने लगता है। जब एक गोताखोर मछली को छूता है तो उसके शरीर में हलचल होने लगती है।

घायल अवस्था में पानी पर तैर रही थी

अब आप सोच रहे होंगे कि आखि‍र इसका नाम क्‍या है? सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अनोखी मछली का नाम डूम्सडे फिश (Doomsday Fish)है। इसे ताइवान के रुइफांग में समुद्र के अंदर एकदम सीधा तैरते हुए देखा गया। इसके शरीर में छेद कैसे हुए, इसके जवाब में बताया गया कि शार्क के हमले से बचने के दौरान इसके शरीर में घाव बन गया, जो छेद की तरह नजर आ रहा है। यह जीव अक्सर समुद्र की सतह से 656-3200 फीट नीचे तक की गहराई में पाए जाते हैं। ऊपर तभी आते हैं, जब इनका अंत होने वाला होता है। शायद हमले में मछली घायल हो गई होगी, इसल‍िए पानी में ऊपर आकर तैर रही होगी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates