– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Amazing : बिना रेट पूछे पास्ता मंगाना पड़ा महंगा !, एक प्लेट का आ गया 44 हजार का बिल

IMG 20230930 WA0003

Share this:

Global News, international news, USA news, amazing news, American twins sister, France incident : पास्ता तो लगभग सभी को खूब पसंद है। लोग इसे चटकारे लेकर खाते हैं। एक प्लेट पास्ता खाने के लिए आप कितने पैसे देते हैं? 50, 100 या 500? अमेरिका की जुड़वा बहनों को भी लगा था कि पास्ता तो इतना ही सस्ता होगा, लेकिन जब बिल आया, तो उनके होश फ़ाख़्ता हो गये। हुआ यह कि फ्रांस घूमने गयीं इन बहनों ने बिना रेट पूछे ही पास्ता ऑर्डर कर दिया था। सोचा…पास्ता तो बहुत महंगा नहीं ही होगा। अब इनकी कहानी वायरल हो गयी है, क्योंकि इनको एक प्लेट पास्ता खाने के बदले भारी भरकम बिल चुकाना पड़ गया। आपको बता दें कि ट्रैवल इंफ्लूएंसर कैसिडी और लिआ जुड़वा बहनें हैं। दोनों फ्रांस घूमने पहुंची थीं। दोनों ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर करके अपनी कहानी बयां कीं। अपने दोस्तों के साथ एक रेस्तरां में पहुंचीं इन बहनों ने पेट भरने के लिए एक प्लेट पास्ता ऑर्डर किया था। समझ यही थी कि सब शेयर करके खा लेंगे और सस्ते में काम निपट जायेगा। इन लड़कियों ने लोबस्टर पास्ता ऑर्डर किया था।

चुकाना पड़ा पूरा बिल

यह पास्ता एक घंटे बाद मिला। साथ में बिल था 530 यूरो का, यानी लगभग 44 हजार रुपये। लड़कियों को लगा कि गलती से यह बिल आ गया है। उन्होंने रेस्तरां से बिल चेक करने को कहा, तो पता चला कि यह असली बिल ही था। बहुत कोशिश हुई…बातचीत की गयी… बहस भी हुई, लेकिन अंततः पैसे देने ही पड़े। इसी ग्रुप की ही एक लड़की ने इस पास्ता के लिए पूरे 530 यूरो चुकाये। फ्रांस घूमने पहुंचीं इन लड़कियों ने स्थानीय लोगों से इस बारे में बात की, तो उन्होंने भी कहा कि बिल सही है। उन सभी ने उन्हें यही मशविरा दिया कि खाना खाने से पहले ही रेट के बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए थी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates