– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

… और 1 घंटे में इस महिला ने इतनी बना दी चाय की गिनीज बुक में दर्ज हो गया नाम, जानिए कौन है यह महिला…

Screenshot 20221019 170629 Chrome

Share this:

Amazing, South Africa, In one hour Woman prepared huge amount of tea that included her name in Guinness book of world record : जुनून होने पर अनोखे कारनामे कर दिखाने के उदाहरण दुनिया में मिलते रहते हैं। दक्षिण अफ्रीका में एक ऐसा ही उदाहरण सामने आया है। बेशक चाय पीने के शौकीन तो कई मिल जाएंगे, लेकिन चाय बनाने का ऐसा शौक, जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में नाम दर्ज करा दे, यह आपने पहले कभी नहीं देखा या सुना होगा, लेकिन हाल ही में ऐसा हुआ है। यह कारनामा कर दिखाया है दक्षिण अफ्रीकी नागरिक इंगार वैलेंटाइन (Ingar Valentyn) ने। उन्होंने 1 घंटे में इतनी कप (woman make 249 cup tea in 1 hour) चाय बना ली कि उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 

हर किसी को कर दिया हैरान

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (GWR) की वेबसाइट के अनुसार, साउथ अफ्रीका की इनगर वैलेनटिन ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। इनगर ने एक घंटे में 249 कप रूइबोस चाय  बनाकर हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, एक यह लाल हर्बल चाय है, जो दक्षिण अफ्रीका में पायी जाने वाली एस्पालाथस लीनियरिस पौधे की पत्तियों से बनती है। उन्होंने रूइबोस के तीन स्वाद वाली चाय बनाई, जिसमें इसका मूल स्वाद तो शामिल था ही, वनिला और स्ट्राबेरी फ्लेवर भी था।

साल 2018 में जल गया था घर

बताया जा रहा है कि साल 2018 में जब साउथ अफ्रीका के वुपर्थल में लोग नए साल के स्वागत में जुटे थे, उस दौरान कई लोग ऐसे भी थे, जो गम में डूबे हुए थे। दरअसल, उस समय पहाड़ों पर स्थित जंगल में आग लग गई थी, जो धीरे-धीरे फैलते हुए रिहायशी इलाकों तक पहुंच चुकी थी, जिसमें करीब 200 लोग अपना बहुत कुछ खो चुके थे। इस आग में कई घर जल चुके थे, जिसके चलते कई लोग बेघर भी हो गए थे। बताया जा रहा है कि, उन लोगों में इनगर भी शामिल थीं। आग में इनगर के घर के अलावा तमाम वो गेस्ट हाउस भी जलकर राख हो गए, जिसका संचालन इनगर पर्यटन विभाग में रहते हुए करती थीं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates