– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Amazing : करोड़ों की संपत्ति का मालिक है दुनिया का सबसे धनी भिखारी, हर माह 60 से ₹75000 की कमाई

cf784fc2 6f22 4d7f ab55 2c228e8ece90

Share this:

For Your Knowledge, Richest Beggar Of World, 7 Crore Property, Maharashtra, Mumbai : संपत्ति बनाने के अनेक तरीके होते हैं। लोग दूसरे की नौकरी भी करके संपत्ति बना सकते हैं और अपने बिजनेस से भी। सामान्य रूप से जब हम दुनिया के धनी लोगों की चर्चा करते हैं, तो अरबपतियों के नाम जानते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भीख मांग कर भी कोई करोड़पति हो सकता है। जी हां, दुनिया का सबसे बड़ा भिखारी करोड़पति है।

गरीबी के कारण नहीं कर सके पढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भरत जैन विश्व स्तर पर दुनिया के सबसे अमीर भिखारी के रूप में पहचाने गए हैं। वह मुंबई की सड़कों में भीख मांगते हुए पाए जाते हैं। वे आर्थिक तंगी की वजह से शिक्षा नहीं हासिल कर पाएं। इनकी शादी हो चुकी है। उनके साथ उनकी पत्‍नी, दो बेटे, उनका भाई और उनके पिता रहते हैं। भरत जैन मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं। भरत लगभग 7.5 करोड़ रुपये की संपत्ति पा चुके हैं। भीख मांगकर 60 से 75 हजार रु महीने उनकी कमाई होती है।

1.2 करोड़ रुपए के फ्लैट में रहते हैं

मुंबई में भरत के पास दो बेडरूम वाला फ्लैट है जिसकी कीमत करीब 1.2 करोड़ रु है। वही, भरत ने ठाणे में दो दुकानें बनवाई हैं, जिससे उनको लगभग हर महीने 30 हजार रु किराया मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भरत को अक्सर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस या आजाद मैदान जैसे प्रमुख स्थानों पर भीख मांगते देखा जा सकता है।

अभी भी 10 से 12 घंटे मांगते हैं भीख

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भरत के पास इतनी संपत्ति है फिर भी भरत मुंबई की सड़कों पर भीख मांगने का कार्य करते हैं। भरत जैन 10 घंटे से 12 घंटे के भीतर रोजाना 2,000 रु से 2,500 रु की कमाई कर लेते हैं। अपने कारोबार से आय होने के बाद भी भरत जैन और उनका परिवार परेल में 1बीएचके डुप्लेक्स निवास में रहता है। भरत के बच्चे कॉन्‍वेंट स्‍कूल में बढ़ते हैं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य एक स्टेशनरी स्टोर संचालित करते हैं, जो दूसरी आय का जरिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका परिवार, उन्हें भीख मांगने देना बंद करने की सलाह देता है, पर वह नहीं मानते हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates