– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

…और इस मजदूर की खुल गयी किस्मत , रातोंरात बना करोड़पति, जानें कैसे

IMG 20230213 WA0000

Share this:

West Bengal latest Hindi news: आप भाग्य को सिरे से नकार नहीं सकते। ठीक है हमारे ग्रंथ में कर्म को प्रधानता दी गई है। गीता में भी कहा गया है कर्म करो, फल की चिंता न करो। यह भी सही है, यह ऐसी राह है जो हमें कर्तव्य पथ पर बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती है। लेकिन, कभी-कभी किस्मत का ताला कुछ इस तरह खुल जाता है कि सहसा आप खुद पर भी भरोसा नहीं कर पाते हैं कि वास्तव में ऐसा कुछ हुआ है। हाल के दिनों में बंगाल के मालदह में कुछ ऐसा ही हुआ है। रातोंरात एक मजदूर करोड़पति बन गया। वह कैसे आइए जानते हैं…।

60 रुपये की लॉटरी = एक करोड़ रुपए

दरअसल, मालदह के मानिकचंद ब्लॉक के भुवनटोला गांव में रहने वाला मजदूर प्रताप मंडल ने 60 रुपए में लाटरी की एक टिकट खरीदी। लॉटरी के परिणाम की बात करें तो वह एक करोड़ की इनाम राशि खेल गया। इससे प्रताप मजदूर से करोड़पति बन गया। फिलहाल वह और उसका परिवार जोड़ घटाव में लगा है कि आखिर वह इतनी राशि का उपयोग किस तरह करे। खुशी इतनी कि पांव जमीन पर नहीं पड़ रहे।

…और टिकट लेकर पहुंच गया थाना

सवाल एक करोड़ का। फिर सुरक्षा भी तो जरूरी है। यह सोचकर प्रताप सीधे मानिकचक थाना पहुंच गया। उसने पुलिस-प्रशासन से गुहार लगाई है कि वह उसकी मदद करे, ताकि इनाम की राशि सुरक्षित उसतक पहुंच जाए। प्रताप के परिवार में उसकी पत्नी व दो बच्चे हैं। मजदूर प्रताप कहता है लॉटरी की राशि से वह एक घर बनाएगा और बच्चों को उच्च शिक्षा देगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates