– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Approval : SEBI ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी के IPO को दी फंड जुटाने  इजाजत, एक और कंपनी को भी ..

IMG 20230505 WA0015

Share this:

National News Update, Mumbai, Upcoming IPO, Tata Play, SEBI Approved : टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों की बाजार में ग्राहकों के बीच विशेष साख है। इसके शेयरों में लोग यकीन कर इन्वेस्ट करते हैं। इधर यह महत्वपूर्ण खबर सामने आई है कि टाटा ग्रुप की एक और कंपनी को बाजार में इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) फंड जुटाने की इजाजत भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने दे दी है।  आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी नाम की ड्रोन बनाने वाली कंपनी को भी ऐसी ही इजाजत मिली है।

Tata Play का IPO आएगा बाजार में

बता दें कि टाटा ग्रुप की टाटा प्ले का पहले नाम टाटा स्काई था। यह कंपनी टाटा ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी है। टाटा प्ले के आईपीओ को ही सेबी की मंजूरी मिली है। टाटा प्ले ने ड्राफ्ट पेपर को दर्ज करने के लिए कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग विकल्प उपयोग किया है। 2022 में दिसंबर के महीने में कंपनी ने आईपीओ के कागजात को हासिल किए थे। कंपनी को 26 अप्रैल को ऑब्जर्वेशन लेटर हासिल हुआ है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्री-फाइलिंग रूट के तहत कंपनी पर आईपीओ को लाने का दबाव नहीं होता है। आमतौर पर इन कंपनियों को सेबी से परमिशन मिलने या फाइनल ऑब्जर्वेशन से 12 महीने के भीतर आईपीओ को लॉन्च करना होता है। Tata Play का यह आईपीओ 2 हजार 500 करोड़ रु का हो सकता है। आज के समय में देश के सबसे बड़े डायरेक्ट टू होम में टाटा प्ले प्लेयर्स में शुमार है।

ड्रोन बनाने वाली आइडिया फोर्ज टेक्नोलॉजी कंपनी का IPO

आइडिया फोर्ज टेक्नोलॉजी ड्रोन बनाने वाली कंपनी है। यह कंपनी मुंबई में है। इस कंपनी ने इस वर्ष फरवरी के महीने में सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर को जमा किया था। 13 अप्रैल को कंपनी को सेबी से ऑब्जर्वेशन लेटर मिला है। किसी भी कंपनी के लिए आईपीओ को लाने से पहले किसी भी कंपनी के लिए ऑब्जर्वेशन लेटर को हासिल करना आवश्यक होता है। आइडिया फोर्ज टेक्नोलॉजी के आईपीओ के तहत 300 करोड़ रु की राशि के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 48 लाख 69 हजार शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के तहत की जाएगी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates