– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

प्रियंका गांधी 13 मई को बाघमारा में करेंगी चुनाव प्रचार

91bf8c4d 9d35 40ab 840c 82931b1926c1

Share this:

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update : कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा 13 मई को झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा पहुंचेंगी। वह इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में माथाबांध में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगी। उनके साथ कांग्रेस, झामुमो, राजद व अन्य सहयोगी दलों के नेता मंच साझा करेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने दी।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने बताया कि धनबाद से कांग्रेस की अनुपमा सिंह और गिरिडीह से झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो मैदान में हैं। प्रियंका के चुनावी दौरे के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

जनता के अधिकारों को कमजोर कर रही सरकार 

बनासकांठा जिले के लाखणी में कांग्रेस की न्याय संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महंगाई, बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों पर केन्द्र की भाजपा सरकार को घेरा। प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए प्रियंका वाड्रा ने कहा कि उन्होंने जनता के अधिकारों को कमजोर किया है। एक जमाने में प्रधानमंत्री देश की जनता के गांव-घरों में जाते थे, तो लोग-बाग उनसे अपना हक मांगते थे। सड़क-पानी के लिए जनता कहती थी। यह पहले की राजनीति की नींव महात्मा गांधी ने डाली थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह देश की जनता से कट कर कुछ सीमित लोगों तक सिमट गये हैं।

अपने भाई राहुल को शहजादा कहने पर प्रियंका ने कहा कि इस शहजादे ने देश की 4000 किलोमीटर यात्रा की है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले हैं, लोगों की समस्याओं को जाना है। प्रियंका ने केन्द्र सरकार को पेपर लीक, किसानों की कर्ज माफी, खेती के सामान पर जीएसटी आदि मुद्दों पर घेरने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थाई आयोग बनायेंगी। खेती के सामान से जीएसटी हटा देंगी। फसल नुकसान पर 30 दिनों के अंदर भुगतान की नीति बनायी जायेगी। साथ ही, देशभर में न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये करने का लोगों को भरोसा दिलाया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates