– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Bank holiday : अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

b603812a f23c 400c 8b53 a273b1260eec

Share this:

National news, National update, New Delhi news, bank holiday, RBI guideline : आपको अगर अक्टूबर माह में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके लिए हैं, क्योंकि इस माह बैंक एक या दो दिन नहीं, बल्कि 16 दिन बंद रहने वाले हैं। इस बाबत रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ( RBI) ने बैंको को लेकर 16 दिनों की छुटि्टयां जारी की हैं। ऐसे में हम आपको अक्टूबर की छुट्टियों के बारे में आगे बताने जा रहे हैं, ताकि आप बैंक से जुड़े जरूरी काम जल्द से जल्द पूरा कर लें। एक अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक यानी पूरे 31 दिन में बैंक कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि कई छुट्टियां कुछ प्रदेशों में ही लागू होंगी। आइए जानते हैं इन छुट्टियों के बारे में

अक्टूबर महीने की छुट्टियां

02 अक्टूबर : गांधी जयंती के दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

18 अक्टूबर : कटि बिहु के चलते असम (गुवाहाटी) में बैंकों की छुट्टी होगी।

21 अक्टूबर : दुर्गा पूजा/महा सप्तमी में अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

24 अक्टूबर : दशहरा में हैदराबाद, इंफाल छोड़कर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर : दुर्गा पूजा यानी दसई में गंगटोक में बैंकों की छुट्टी होगी।

26 अक्टूबर :  दुर्गा पूजा यानी दसई/परिग्रहण पर गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी है।

27 अक्टूबर :  दुर्गा पूजा, दसई में गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अहमदाबाद के बैंको की छुट्टी रहेगी।

शनिवार और रविवार

01 अक्टूबर : रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

08 अक्टूबर, 2023…. रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी होगी।

14 अक्टूबर:  दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

15 अक्टूबर :  रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों का अवकाश होगा।

22 अक्टूबर : रविवार के कारण देशभर में बैंकों का अवकाश होगा।

28 अक्टूबर : शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, इस दिन लक्ष्मी पूजा भी है।

29 अक्टूबर : रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates