– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, अर्जुन मोढवाडिया और अंबरीश डेर भाजपा में शामिल

06d0afd5 ff28 487d acdd baca21d754d7

Share this:

Big blow to Congress in Gujarat, Arjun Modhwadia and Ambrish Der join BJP, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Gujarat news, Gandhinagar news : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात पहुंचने से पहले पार्टी को वहां बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया और प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गये। दोनों नेताओं ने भाजपा के गांधीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।

मोढवाडिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था

मोढवाडिया ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता समेत कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। वरिष्ठ नेता अंबरीश डेर ने भी कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके पर झटका लग रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात में प्रवेश से ठीक पहले दो बड़े नेताओं का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़े सदमे से कम नहीं है। कांग्रेस राज्य में लोकसभा की 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं दो सीटों को उसने आम आदमी पार्टी के लिए छोड़ा है।

मोढवाडिया महेर समाज के अग्रणी नेता

दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पोरबंदर से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। उनके पार्टी छोड़ने से गुजरात कांग्रेस को बड़े नुकसान की बात कही जा रही है। मोढवाडिया महेर समाज के अग्रणी नेता हैं, जो कि मछुआरा समाज, कोली, दलित और ओबीसी समाज के मजबूत आधार हैं। इसी तरह अंबरीश डेर भी सौराष्ट्र में अहीर समाज के बड़े नेताओं में शुमार हैं। कांग्रेस के युवा और दिग्गज नेताओं में उनका नाम है। वह कांग्रेस के टिकट पर राजुला विधानसभा सीट से वर्ष 2017 में चुनाव जीत कर विधायक बने थे। वर्ष 2022 में चुनाव हार गये थे। डेर को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के ऐन वक्त पर ही वह कांग्रेस से अलग हो गये। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates