– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

BIHAR : पटना में सामने आया ‘वाइफ स्वैपिंग’ का स्याह सच, पत्नी ने पति पर दर्ज कराया मामला

wife swapping

Share this:

PATNA News, Bihar news, Wife Swapping Case In Patna : क्या कोई लड़की सपने में भी ऐसा सोच सकती है कि उसका पति उसे अपने दोस्त के साथ हम बिस्तर होने को कहेगा। और जब लड़की इसकी शिकायत पिता तुल्य ससुर से करेगी तो वह भी उसे बुरी नजर से देखेगा। उससे संबंध बनाना चाहेगा। उसके कपड़ों को लेकर कमेंट करेगा। लेकिन ऐसा भी होता है। शादी जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली कुछ ऐसी ही घटना बिहार की राजधानी पटना में घटी है। बहरहाल, यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। आइए, जाने और क्या कहता है उसका पति…

पति बोला- दोस्त को तुम पसंद हो, ट्रेंड पत्नी बदलने का

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 28 साल है और उसके पति की 38 साल। एक साल पहले उसकी शादी हुई है। एक दिन पति कहने लगा कि उसके दोस्त को वह पसंद है। वह उसके साथ हमबिस्तर होना चाहता है। उसने यह भी कहा कि यह आज का ट्रेंड है। तुम उसके साथ बेड शेयर कर लो और मैं उसकी पत्नी के साथ। मैंने जब इसकी शिकायत ससुर से की तो वह भद्दा-भद्दा इशारा करने लगा। संबंध बनाने को कहने लगा। जब मैं बाथरूम जाती तो कपड़ों को लेकर गंदी-गंदी बातें करने लगा।

पति पर लाखों का है कर्ज,  मारपीट भी करता है

महिला ने मंगलवार को पटना के जक्कनपुर में इससे संबंधित मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदि है, उसपर लाखों का है कर्ज, शादी के दो-तीन महीने बाद से ही वह उसके साथ मारपीट भी करता है और अब दोस्त के साथ बेड शेयर करने को कहता है। सोमवार की रात जब उसने इसका विरोध किया तो रात में ही उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसने रात पार्किंग में गुजारी और सुबह थाने में शिकायत दर्ज कराई।

क्या है वाइफ स्वैपिंग

वाइफ स्वैपिंग जैसा कि नाम से ही यह स्पष्ट है कि पत्नी की अदला- बदली करना। वह भी सेक्स के दौरान। वाइफ स्वैपिंग में दो या दो से अधिक दंपती अपनी राजी खुशी से पत्नी की अदला- बदली अस्थाई रूप से करते हैं। यह कुछ घंटे या एक- दो रात के लिए होता है। एक – दूसरे को पसंद आने पर यह प्रक्रिया निरंतर भी चलती है। इसी को वाइफ स्वैपिंग कहते हैं। 

क्यों बढ़ता जा रहा है वाइफ स्वैपिंग का चलन

इससे पुरुषों और राज़ी हुईं पत्नियों की सेक्शुअल जरूरत पूरी होती है। नयापन का अनुभव होता है।

कुछ जोड़ों का मानना है कि इससे उनके जीवन में तरो ताजगी आती है। 

इस प्रक्रिया में पति और पत्नी दोनों शामिल होते हैं। इसलिए उन्हें ग्लानि महसूस नहीं होती। खुलकर आनंद उठाते हैं।

वैसे जोड़े के अपने लिए वाइप स्वैपिंग को वरदान मानते हैं, जिनसे कभी एक समय में एक रिलेशन में रहा नहीं जाता।

Share this:




Related Updates


Latest Updates