– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

भाजपा कभी भी आदिवासी-मूलवासी की भलाई नहीं कर सकती : मुख्यमंत्री

IMG 20240423 WA0013

Share this:

Khunti news, Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Jharkhand top news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : आईएनडीआईए गठबंधन में प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने मंगलवार को जिला निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद कांग्रेस और झामुमो कार्यकर्ताओं ने झंडा-बैनर के साथ समाहरणालय से सहकारिता मैदान तक रैली निकाली।

पतरा मैदान में इंडी गइबंधन के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री चमापाई सोरेन ने कहा कि भाजपा कभी आदिवासियों और मूलवासियों की भलाई नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि जब राज्य में भाजपा की सरकार थी, तो 11 लाख लोगोें के नाम राशन कार्ड से हटा दिये गये, लेकिन जब यहां महागठबंधन की सरकार बनी, तो 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड दिये गये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ झूठा आश्वासन देना जानती है। चम्पाई सोरेन ने कहा कि भाजपा मुद्दा विहीन है और चुनाव लड़ने मैदान में उतर आयी है। उन्होंने कहा कि जंगल के बीच बसे गांव उलिहातू के वीर बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की गुलामी की जंजीर को तोड़ा, अपने हक-अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन भाजपा की सरकार आदिवासी-मूलवासी का हित करने के बजाय जंगल से जुड़ी हमारी सभ्यता और संस्कृति को खत्म करने में जुटी है। आदिवासियों को उनके खुंटकट्टी अधिकार से वंचित करने की कोशिश भाजपा की सरकार कर रही है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में मोदी का जुमला धोखा सबित हुआ। न खाते में 15 लाख आये और ना ही काला धन वापस आया। नौकरी देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि इस बार का जुमला मोदी की गारंटी है, जो कभी पूरा नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 के संसदीय चुनाव में गठबंधन के साथ धोखा हुआ था। इस बार सभी कार्यकर्ता सावधान रहें। सीएम ने कहा कि बिरसा की इस पावन धरती पर आज की चिलचिलाती धूप में बैठी भीड़ ही महागठबंधन की महाशक्ति है। सीएम ने जोर देकर कहा कि पिछली बार वर्ष 2019 के चुनाव में जनता को धोखा दिया गया। इस कारण इस बार पूरी सावधानी के साथ काम करना है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates