– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Bollywood : सावधान! फिर आ रहा सिंघम, हीरो से खलनायक बने अर्जुन कपूर का लुक चौंका देगा आपको

IMG 20240215 WA0000

Share this:

Attention Singham is coming again, Arjun Kapoor’s look from hero to villain will surprise you, Entertainment news, Bollywood update, B town, Bollywood news, Mumbai news, Bollywood actor, Bollywood actress, upcoming new film Singham again, Arjun Kapoor : मशहूर बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी की आनेवाली नयी फिल्‍म सिंघम अगेन (Singham Again) को लेकर एक जानकारी सामने आई है। इस फिल्‍म में अर्जुन कपूर की एंट्री हो चुकी है। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्‍म में खतरनाक विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं। वैलेंटाइंस डे के मौके पर फिल्‍म के निदेशक रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर का खतरनाक लुक शेयर किया है। दूसरी और अर्जुन कपूर ने भी इंटरनेट मीडिया पर अपना पहले लुक शेयर किया है, जिसे देखकर फैन्‍स भी चौंक गए हैं।

खून से सने दिख रहे हैं अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर का नया लुक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा है- ‘ इंसान गलती करता है और उसे सजा मिलती है, लेकिन अब जो आएगा वह शैतान है।’ रोहित ने अर्जुन कपूर के दो पोस्‍टर यहां शेयर किए हैं। पहले पोस्‍टर में अर्जुन कपूर खून से सने हुए हैं और वह मुस्कुरा रहे हैं। वह हाथ में गंडासा लिए दिख रहे हैं। वहीं दूसरे पोस्‍टर में वह रणवीर सिंह से फेस ऑफ करते दिख रहे हैं। अर्जुन कपूर के इस खतरनाक लुक को फैन्‍स अचरज भरी नजरों से देख रहे हैं।

15 अगस्त को रिलीज हो सकती है सिंघम अगेन

रोहित शेट्टी की नई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में रोहित के कॉप यूनिवर्स के तीनों हीरो एक साथ नजर आएंगे। बताते चलें कि इससे पहले सिंघम और सिंघम 2 को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब दर्शकों को सिंघम 3 का बेसब्री से इंतजार है। मालूम हो कि ‘सिंघम अगेन’, ‘सिंघम’ सीरीज की तीसरी और रोहित  कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी। रोहित की कॉप की आखिरी रिलीज फिल्म ‘सूर्यवंशी’ थी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates